Tag Archives: Sharab baramad

नवगछिया में हाईवा ट्रक से 1473.12 लीटर विदेशी शराब बरामद, 1 गिरफ्तार || GS NEWS

शराबChanchal Jha0

नवगछिया। मद्य निषेध के तहत नवगछिया पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हाईवा ट्रक से कुल 1473.12 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। इस मामले में खलासी चंदन यादव को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, दिनांक 07.12.25 को हाईवा ट्रक, रजि० नं० OD09K 8613 के मालिक ने नवगछिया थाना को सूचना दी कि उन्होंने यह ट्रक चालक सहित भाड़े पर दिया था। उन्हें पता चला कि दूसरे चालक द्वारा ट्रक में गिट्टी के भीतर भारी मात्रा में शराब की खेप लाई जा रही थी। सूचना मिलते ही नवगछिया थाना टीम ने वाहन मालिक के सहयोग से हाईवा ट्रक और खलासी को तेतरी स्थित जी.एस. धर्मकाटा के पास पकड़ा। वाहन चालक भागने में सफल रहा। ट्रक की तलाशी […]

Noimg

स्कॉर्पियो से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, दो कारोबारी गिरफ्तार || GS NEWS

उपलब्धिनवगछियापरबत्ताभागलपुरशराबAMBA0

नवगछिया। शनिवार की दोपहर करीब दो बजे परबत्ता थाना को सूचना मिली कि विक्रमशिला पुल की ओर से एक उजले रंग की स्कॉर्पियो वाहन में अवैध शराब लेकर नवगछिया जीरोमाइल की तरफ जा रही है। सूचना मिलते ही परबत्ता थानाध्यक्ष शंभु कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विक्रमशिला पहुंच पथ वैभव होटल के सामने वाहन जांच शुरू की। भागलपुर की ओर से आती हुई उजले रंग की स्कॉर्पियो (रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 10 एपी 3107) को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें विभिन्न कंपनियों की कुल 174 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। स्कॉर्पियो में सवार परबत्ता थाना क्षेत्र के राघोपुर निवासी आशीष कुमार (पिता स्व. राजीव मंडल) और भागलपुर ज्योति बिहार कॉलोनी निवासी अक्षय कुमार यादव (पिता लालमोहन यादव) को गिरफ्तार […]