May 29, 2025
शराब के नशे में गिरफ्तार युवक, मेडिकल जांच में हुई पुष्टि ||GS NEWS
UncategorizedDESK2025नवगछिया : नवगछिया नदी थाना पुलिस ने शराब के नशे में एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान खरीक थाना क्षेत्र के लोकमानपुर निवासी मुकेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने मुकेश कुमार को पकड़ने के बाद मेडिकल जांच करवाई, जिसमें उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने उसके विरुद्ध बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई में जुटी है। DESK2025