Tag Archives: Shravani mele mein

Noimg

श्रावणी मेले में कांवर यात्रा के साथ दिखा देशभक्ति का रंग, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ कांवर बना आकर्षण का केंद्र ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। सुल्तानगंज में आयोजित श्रावणी मेले के दौरान इस बार आस्था के साथ देशभक्ति का अनोखा संगम देखने को मिला। झारखंड के टाटानगर से आए 51 कांवरियों के एक जत्थे ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नामक विशेष आकृति वाला कांवर लेकर बाबा धाम, देवघर की ओर यात्रा शुरू की। इस कांवर यात्रा की खास बात इसकी मिसाइल जैसी आकृति और भव्य देशभक्ति सजावट रही। पूरे जत्थे ने “भारत माता की जय” और “बोल बम” के नारों के साथ माहौल को उत्साह से भर दिया। कांवर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीरें कलात्मक ढंग से सजाई गई थीं। साथ ही ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता और भारतीय सेना के शौर्य को दर्शाते हुए विशेष कलाकृति तैयार की […]

Noimg

श्रावणी मेले में छत्तीसगढ़ के कांवरियों की उत्साही यात्रा, सुल्तानगंज में बाबा भोलेनाथ के दर्शन ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज स्थित प्रसिद्ध अजगैबीनाथ धाम में इस बार श्रावणी मेला श्रद्धा और भक्ति के रंग में रंगा हुआ है। छत्तीसगढ़ से बड़ी संख्या में कांवरिए अपने परिवार के साथ पहुंचे और बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए पवित्र जल लेकर देवघर के लिए रवाना हुए। कांवरियों का कहना है कि बाबा का बुलावा आया है, इसलिए वे सैकड़ों किलोमीटर दूर से सपरिवार सुल्तानगंज पहुंचे हैं। गंगाजल से भरे कांवर लेकर भक्तों ने “बोल बम” के जयकारों के साथ अपनी पैदल यात्रा शुरू की। इस दौरान श्रद्धालुओं के चेहरों पर अपार उत्साह और आस्था का भाव साफ तौर पर देखने को मिला। सुल्तानगंज के अजगैबीनाथ मंदिर परिसर और गंगा घाट पर सुबह से ही रौनक बनी रही। […]

Noimg

श्रावणी मेले में जंजीरों में जकड़ ‘कैदी बम’ बनकर पहुंचा श्रद्धालु, भक्ति में डूबा आत्मशुद्धि का संदेश ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

सुल्तानगंज। श्रावणी मेले की पावन कांवड़ यात्रा हमेशा से भक्ति, आस्था और संकल्प का प्रतीक रही है। इस बार सुल्तानगंज से देवघर के पवित्र कांवड़िया पथ पर जो दृश्य सामने आया, उसने भक्ति की परंपरा को एक नया रूप दे दिया। हज़ारों श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच एक ऐसा कांवड़िया दिखा, जिसने भक्ति और प्रायश्चित को एक नई ऊंचाई दी। यह दृश्य था एक ऐसे श्रद्धालु का, जो कैदी की तरह लोहे की जंजीरों में जकड़ा हुआ था। सिर झुका हुआ, शरीर पर भगवा वस्त्र, और दोनों हाथ, पैर, कमर व गर्दन तक भारी जंजीरों में बंधा हुआ। देखने में कोई अपराधी जैसा प्रतीत हो रहा था, लेकिन उसके चेहरे पर गहरी भक्ति की आभा और आंखों में परम शांत […]