April 4, 2026
स्मैक के नशे में युवक से मारपीट, घायल; वीडियो वायरल|||GS NEWS
नवगछियाDESK 111नवगछिया शहर के मुमताज मोहल्ला निवासी 25 वर्षीय सुमित कुमार (पिता शम्भू रजक) के साथ मारपीट की घटना सामने आई है, जिसमें वह घायल हो गया। बताया जा रहा है कि घटना के समय युवक स्मैक के नशे में था, जिसके कारण विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। परिजनों के अनुसार, नशे की हालत में सुमित कुमार का कुछ लोगों से कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इस दौरान कुछ लोगों ने उसकी पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल नवगछिया अनुमंडल अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल की स्थिति सामान्य बताई है। इधर, इस घटना […]