June 25, 2025
स्नातक सत्र 2025-29: टीएमबीयू कॉलेजों में ऑन द स्पॉट नामांकन का अंतिम मौका, 29 जून तक आवेदन ||GS NEWS
UncategorizedDESK2025भागलपुर : तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) के अंगीभूत एवं संबद्ध कॉलेजों में स्नातक सत्र 2025-29 के प्रथम सेमेस्टर में नामांकन के लिए छात्र-छात्राओं को अंतिम अवसर दिया जा रहा है। मंगलवार से ऑन द स्पॉट नामांकन के लिए आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जो 29 जून तक चलेगी। यह अवसर उन विद्यार्थियों के लिए है जो अब तक किसी कारणवश नामांकन नहीं ले सके हैं। टीएनबी कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य प्रो. एस.एन. पांडे और एसएम कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि ऑन द स्पॉट नामांकन के लिए आवेदन प्राप्त हो रहे हैं। यह नामांकन केवल बचे हुए विषयों की उपलब्ध सीटों पर ही किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया […]