December 10, 2025
कटारिया स्टेशन पर स्टेशन सलाहकार समिति की बैठक आयोजित, कई मांगों पर हुई चर्चा ||GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया : मंगलवार को कटरिया स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक दीपक कुमार की अध्यक्षता में स्टेशन सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्य गण एवं रेल कर्मचारी उपस्थित रहे। समिति के सदस्यों में अजय कुमार पासवान, हिमांशु झा, गौतम कुमार सिंह, ब्रजकिशोर कुमार सरपंच प्रतिनिधि पंचायत सधुआ चापर उपस्थित थे। रेल कर्मचारियों की ओर से दीपक कुमार, स्टेशन अधीक्षक और रविकांत कुमार शामिल हुए। बैठक में उपस्थित सदस्य गण द्वारा विभिन्न एजेंडा प्रस्तुत किए गए और उनके क्रियान्वयन पर चर्चा हुई। बैठक में मुख्य रूप से निम्नलिखित मुद्दों पर ध्यान दिया गया: बैठक के अंत में स्टेशन अधीक्षक ने सभी प्रस्तावित मुद्दों को नोट करते हुए रेलवे प्रबंधन तक सुझाव भेजने का आश्वासन दिया। […]