January 17, 2026
सुलतानगंज में अवैध हथियार के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार, देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaभागलपुर जिले के सुलतानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कोलगामा में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मृत्युंजय यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक देसी कट्टा, पांच जिंदा कारतूस, 14 ग्राम स्मैक, दो मोबाइल फोन और 2260 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि मृत्युंजय यादव अवैध हथियार लेकर इलाके में घूम रहा है और किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना मिलते ही सुलतानगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध हथियार, मादक पदार्थ और […]