August 28, 2025
सुल्तानगंज प्रखंड मुख्यालय में स्वच्छता कर्मियों की आठ सूत्री मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल
sultanganjबिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर जिले के सुल्तानगंज प्रखंड मुख्यालय परिसर में बुधवार को स्वच्छता प्रवेक्षक एवं स्वच्छता कर्मी एकजुट होकर राज्य स्तरीय आठ सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए। इस दौरान उन्होंने धरना प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जोरदार आवाज उठाई। स्वच्छता प्रवेक्षक मुक्ति कुमार ने कहा कि बिहार सरकार हमारे साथ दोहरी नीति अपना रही है। अब तक केवल मानदेय में अंशकालिक वृद्धि की गई है, जिसे हम लोग मंजूर नहीं करते। हमारी मांग है कि अंशकालिक व्यवस्था को समाप्त कर पूर्णकालिक किया जाए और मानदेय में वृद्धि की जाए। उन्होंने बताया कि हमारी आठ सूत्री मांगों में प्रमुख रूप से स्वच्छता प्रवेक्षक का मानदेय 20 हजार रुपये और स्वच्छता कर्मी का मानदेय 10 हजार रुपये किया जाए तथा […]