October 17, 2025
ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने नवगछिया का नाम किया रोशन, जीते कई पदक ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025नवगछिया। एसपीएस ताइक्वांडो प्रशिक्षण केंद्र, नवगछिया के खिलाड़ियों ने भागलपुर में आयोजित बिहार सरकार द्वारा प्रायोजित भागलपुर जिला स्तरीय विद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2025-26 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। यह प्रतियोगिता खेल भवन, भागलपुर में संपन्न हुई, जिसमें नवगछिया के खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सबका ध्यान आकर्षित किया। प्रतियोगिता में एसपीएस ताइक्वांडो प्रशिक्षण केंद्र के खिलाड़ी आराध्या सिंह, प्रिया कुमारी, शिवम कुमार, हरिओम कुमार और ललित कुमार ने स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं देवाश्री ने रजत पदक जीता, जबकि आनन्या वत्सले और संजीव कुमार ने कांस्य पदक अपने नाम किया। खिलाड़ियों की इस शानदार उपलब्धि पर पूरे नवगछिया में खुशी की लहर दौड़ गई। खिलाड़ियों की सफलता पर नवगछिया प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार, […]