January 13, 2026
तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आई छह वर्षीय बच्ची, इलाज के दौरान मौत || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर। नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत परवत्ता थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव में एक हृदयविदारक सड़क दुर्घटना में छह वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई थी, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृत बच्ची की पहचान ऐश्वर्या कुमारी के रूप में की गई है। परिजनों के अनुसार, ऐश्वर्या दोपहर के समय खेत से घर लौट रही थी। इसी दौरान सड़क पार करते वक्त तेज गति से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बच्ची को तत्काल भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने उसे बचाने का भरसक प्रयास […]