June 7, 2026
Purnia: थैलेसीमिया मरीजों की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन – GS NEWS
PurniaDESK 114पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद से मिलकर स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने की मांग पूर्णिया। थैलेसीमिया संघ परिवार, पूर्णिया के प्रतिनिधिमंडल ने 6 जून की शाम पूर्व राज्यपाल एवं दधीचि देहदान समिति के अध्यक्ष गंगा प्रसाद से मुलाकात कर थैलेसीमिया डे-केयर सेंटर, पूर्णिया से जुड़ी समस्याओं एवं मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने उनसे इन मांगों को बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री एवं मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आग्रह किया। ज्ञापन में डे-केयर सेंटर में एक हेमेटोलॉजिस्ट चिकित्सक की नियुक्ति की मांग की गई, ताकि थैलेसीमिया मरीजों को बेहतर उपचार एवं परामर्श मिल सके। इसके अलावा मरीजों के लिए आवश्यक आयरन रिमूवल दवाओं की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई गई। संघ के सदस्यों ने बताया कि वर्तमान में उपलब्ध […]