June 5, 2026
Purnia: पर्यावरण संरक्षण को लेकर आरोग्य भारती का महाभियान, थाना चौक ग्रीन पार्क में हुआ वृहद वृक्षारोपण – GS NEWS
PurniaDESK 114पूर्णिया । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति संवर्धन के उद्देश्य से आरोग्य भारती (उत्तर बिहार) और बीरेंद्र मेमोरियल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में थाना चौक स्थित ग्रीन पार्क परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, पुलिस पदाधिकारियों एवं पर्यावरण प्रेमियों ने भाग लेकर पौधारोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आरोग्य भारती उत्तर बिहार प्रांत के उपाध्यक्ष डॉ. संजीव कुमार ने की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण मानवता के सामने सबसे बड़ी चुनौती बनकर उभरा है। बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और हरित क्षेत्र में लगातार हो रही कमी को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण बचाने की […]