December 16, 2025
खेत किनारे बगीचे में मिला तीन माह के अज्ञात शिशु का शव, इलाके में फैली सनसनी || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कथोनी गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत किनारे स्थित एक बगीचे में करीब तीन माह के अज्ञात शिशु का शव बरामद किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ ग्रामीण जब खेत की ओर गए तो उन्होंने बगीचे में शिशु का शव पड़ा हुआ देखा। इसके बाद सूचना तेजी से गांव में फैल गई। ग्रामीणों का कहना है कि शिशु का शव कुछ समय से वहां पड़ा हुआ प्रतीत हो रहा था। इस हृदयविदारक घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कई लोग इसे मानवता को शर्मसार करने […]