December 15, 2025
पिकअप वाहन से लूटपाट करने वाले तीन अपराधी गिरफ्तार, शराब के लिए वारदात को दिया था अंजाम || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर पुलिस ने पिकअप वाहन लूट कांड का सफलतापूर्वक उद्भेदन करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों के पास से एक देसी लोडेड कट्टा और लूटा गया पिकअप वाहन भी बरामद किया है। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान आदमपुर थाना क्षेत्र के छोटी खंजरपुर निवासी संतोष कुमार उर्फ गेरुआ यादव, झारखंड के गोड्डा जिला अंतर्गत महगामा निवासी गणेश कुमार भगत तथा आदमपुर थाना क्षेत्र निवासी सन्नी कुमार के रूप में की गई है। इस वारदात में शामिल अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। मामले की जानकारी देते हुए भागलपुर के सिटी एसपी शुभांक मिश्रा ने बताया कि यह घटना 12 दिसंबर की रात की है। नवगछिया निवासी चालक उमेश […]