November 30, 2025
टीएमबीयू में इंटर कॉलेज बैडमिंटन टूर्नामेंट 1 दिसंबर से होगा शुरू, 10–10 टीमों ने दर्ज की भागीदारी ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर। पीजी एथलीट यूनियन एवं कॉमन रूम, तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के तत्वावधान में सत्र 2025–26 के लिए इंटर कॉलेज बैडमिंटन टूर्नामेंट (महिला एवं पुरुष वर्ग) का आयोजन विश्वविद्यालय के मल्टीपरपस इनडोर स्टेडियम में किया जा रहा है। प्रतियोगिता 1 दिसंबर 2025 से शुरू होगी। विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों से बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी सुनिश्चित की है। अब तक 10 पुरुष टीमों और 10 महिला टीमों ने अपना नामांकन कराकर टूर्नामेंट में हिस्सा लेने की पुष्टि की है। 2 दिसंबर को प्रतियोगिता का दूसरा दिन होगा, जिसमें विभिन्न वर्गों के फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। इसी दिन पुरस्कार वितरण समारोह और समापन कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता के उपरांत 3 दिसंबर 2025 को टीएमबीयू की ओर से […]