June 15, 2025
उमस भरी गर्मी से परीक्षा केंद्र पर बेहोश हुई छात्रा,अस्पताल में कराया गया भर्ती ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025नवगछिया। शनिवार को बीए पार्ट-3 की पॉलिटिकल साइंस की परीक्षा के बाद एक छात्रा तेज उमस भरी गर्मी के कारण बेहोश हो गई। यह घटना परीक्षा समाप्त होने के ठीक बाद उस समय हुई जब छात्र-छात्राएं कॉलेज से बाहर निकल रहे थे। बेहोश हुई छात्रा की पहचान अनुराधा कुमारी, पिता नरेश पासवान के रूप में हुई है। वह बिहपुर प्रखंड के झंडापुर गांव की निवासी है और वर्तमान में जेपी कॉलेज, नारायणपुर में पार्ट-3 की छात्रा है। प्रत्यक्षदर्शी सहेलियों के अनुसार, परीक्षा समाप्त होने के बाद बाहर निकलते समय अचानक अनुराधा कुमारी चक्कर खाकर गिर पड़ी और बेहोश हो गई। मौके पर उपस्थित लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति […]