December 30, 2025
जिले में युरिया कालाबाजारी पर सख्त चेतावनी, जिला परिषद अध्यक्ष विपिन मंडल ने दुकानदारों को किया आगाह || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया । जिले में युरिया की कालाबाजारी और मनमाने दाम वसूली के मामलों को लेकर जिला परिषद अध्यक्ष विपिन मंडल ने सख्त चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा कि किसानों के हक के साथ किसी भी तरह की लूट-खसोट बर्दाश्त नहीं की जाएगी और खाद की कमी का फायदा उठाकर अवैध बिक्री, स्टॉक छिपाने या निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिला परिषद अध्यक्ष ने बताया कि कृषि विभाग, आपूर्ति विभाग और प्रशासन को संयुक्त रूप से नियमित छापेमारी के निर्देश दिए गए हैं। हर दुकान के स्टॉक रजिस्टर, बिक्री रसीद और निर्धारित मूल्य की जांच की जाएगी। यदि कोई दुकानदार नियमों का उल्लंघन करता पाया गया, तो उसका लाइसेंस रद्द करने […]