December 6, 2025
सांसद अजय कुमार मंडल ने संसद में उठाया डिमेंशिया का मुद्दा, केंद्रीय मंत्री ने विस्तृत लिखित जवाब में बताया सरकार की तैयारियाँ ||GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर के सांसद अजय कुमार मंडल ने संसद में वृद्धावस्था में तेजी से बढ़ रही डिमेंशिया (मनोभ्रंश) बीमारी का गंभीर मुद्दा उठाया। उन्होंने केंद्र सरकार से पूछा कि बढ़ती उम्र की इस चुनौती से निपटने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं। उनके प्रश्न के जवाब में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री ने विस्तृत लिखित उत्तर प्रस्तुत किया, जिसमें सरकार द्वारा किए जा रहे उपायों की विस्तार से जानकारी दी गई। मंत्री ने माना कि डिमेंशिया देश में तेजी से उभरती हुई एक प्रमुख स्वास्थ्य चुनौती है। इसे वृद्धावस्था, गैर-संचारी रोगों (NCDs) और मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रमों का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाते हुए कई स्तरों पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मधुमेह और उच्च रक्तचाप का […]