September 17, 2025
वाहन पार्किंग को लेकर दो गुटों में मारपीट, एक गंभीर रूप से घायल ||GS NEWS
UncategorizedDESK2025भागलपुर जिले के बाईपास थाना क्षेत्र के खुटाहा गांव में वाहन पार्किंग को लेकर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में एक पक्ष का व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज भागलपुर मायागंज अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार, रंजीत यादव की जमीन के सामने पवन यादव ने अपना टेंपो खड़ा कर दिया था। इसका विरोध करते हुए रंजीत यादव ने गाली-गलौज शुरू कर दी। जब पवन यादव ने इसका प्रतिवाद किया तो रंजीत यादव अपने दो भाइयों के साथ मिलकर मारपीट करने लगा। इस दौरान पवन यादव को सिर में गंभीर चोट आई, हाथ टूट गया और शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोट लगी। मारपीट का आरोप नरसिंह यादव के […]