January 26, 2026
ज्ञान वाटिका विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस, वीर बाल दिवस आधारित झांकी रही आकर्षण का केंद्र || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया। सूबे के प्रतिष्ठित ज्ञान वाटिका विद्यालय, सिंघिया मकन्दपुर, नवगछिया में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय की ओर से प्रभात फेरी का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूली छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रभात फेरी के दौरान साहस, शौर्य और बलिदान के प्रतीक वीर बाल दिवस पर आधारित भव्य झांकी प्रस्तुत की गई। झांकी में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की भूमिका कक्षा नवमी के छात्र हिमांशु शेखर ने निभाई। उनके साहिबजादों में बाबा फतेह सिंह जी की भूमिका कक्षा चतुर्थ के प्रशांत तथा बाबा जोरावर सिंह जी की भूमिका कक्षा चतुर्थ के ही दिव्यांशु ने निभाई। वहीं गुरु गोबिंद सिंह जी के ज्येष्ठ पुत्र बाबा […]