Tag Archives: vidhansabha

विधानसभा आम चुनाव 2025 : मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

प्रखंड विकास पदाधिकारी के नेतृत्व में लोगों को किया गया जागरूक भागलपुर। आगामी बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 को लेकर मंगलवार को जगदीशपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली का नेतृत्व प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार ने किया। रैली में बड़ी संख्या में स्वच्छता कर्मी, जीविका दीदियां, आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका-सहायिका, मध्य विद्यालय एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राएं और स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल हुए। प्रतिभागियों ने हाथों में मतदाता जागरूकता से संबंधित तख्तियां लेकर और नारे लगाकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। छात्राओं ने “पहले मतदान, फिर जलपान” जैसे जोरदार नारे लगाते हुए लोगों से लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लेने की अपील की, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल […]

विधानसभा निर्वाचन 2025: व्यय प्रेक्षकों से पूर्वाह्न 10 बजे से 11 बजे तक संपर्क संभव ||GS NEWS

नवगछियाबिहारDESK20250

भागलपुर ।बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा भागलपुर जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिए व्यय प्रेक्षकों की नियुक्ति की गई है। आयोग ने निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह व्यवस्था की है। विधानसभा क्षेत्र संख्या 152- बिहपुर, 153- गोपालपुर, 154- पीरपैंती (अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित), 156- भागलपुर एवं 158- नाथनगर के लिए अजय डोके, आईआरएस (आईटी) को व्यय प्रेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है। इनसे संबंधित किसी भी प्रकार के व्यय से जुड़े मामलों में संपर्क हेतु उनका बेसिक दूरभाष संख्या 0641-2422088 तथा मोबाइल नंबर 8986497144 उपलब्ध है। वहीं, विधानसभा क्षेत्र संख्या 155- कहलगांव तथा 157- सुल्तानगंज के लिए अभिनव डूडी, आईडीएएस को व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया […]

Noimg

विधानसभा आम निर्वाचन को लेकर विधि-व्यवस्था संबंधित बैठक आयोजित ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर । आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनज़र विधि-व्यवस्था की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में समीक्षा भवन में आयोजित की गई। बैठक में भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक हृदयकांत तथा नवगछिया की पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में निर्वाचन से संबंधित तैयारियों की समीक्षा करते हुए मतदान केंद्रों की भेद्यता एवं संवेदनशीलता के आधार पर मैपिंग करने का निर्देश दिया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने तीनों अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को 10 सितंबर तक यह कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिले में कुल 2678 मतदान केंद्र हैं, जो 1288 भवनों में […]

Noimg

विधानसभा स्तरीय पान/तांती समाज कार्यकर्ता सम्मेलन सह कबीर जयंती समारोह आयोजित ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर। बिहपुर एनडीए कार्यालय में रविवार को भाजपा बिहपुर विधानसभा स्तरीय पान/तांती समाज कार्यकर्ता सम्मेलन सह कबीर जयंती समारोह आयोजित हुआ।जिसमें उक्त समाज के कई प्रबुद्धजनों को सम्मानित किया गया। सामारोह का उद्घाटन बिहपुर भाजपा विधायक सह सत्तारूढ़ दल के सचेतक इ. शैलेंद्र व संचालन जिला उपाध्यक्ष प्रो गौतम ने किया। सम्मेलन में बिहपुर, नाराणपुर व खरीक प्रखंडों से पहुंचे पान/तांती समाज के जगदीश दास, राजनीति प्रसाद तांती, वशिष्ठ प्रसाद शर्मा, ब्रजकिशोर भारती, पंकज कुमार शर्मा आदि ने कहा कि पान/तांती को एससी का दर्जा देने की मांग किया। कहा कि दो दशक पूर्व अति पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष के द्वारा तांती को पान में विलोपित कर दिया गया था। जिस कारण हमलोगों को आरक्षण का लाभ भी नहीं मिल […]

Noimg

एग्जिट पोल के चक्कर में न रहें, भाजपा ने चैनलों को खरीदा है बोले भागलपुर प्रत्याशी अजीत शर्मा || GS NEWS

loksabha chunav 2024भागलपुरराजनीतिAMBA0

भागलपुर: एग्जिट पोल के नतीजों के बाद इंडी अलायंस भड़क उठी है। इंडी अलायंस के प्रत्याशी मीडिया पर नाराजगी जताते हुए भाजपा पर चैनलों को खरीदने का आरोप लगा रहे हैं। कॉंग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता राहुल गांधी ने सभी प्रत्याशियों व पार्टी पदाधिकारियों के साथ एक ऑनलाइन बैठक की। भागलपुर से महागठबंधन समर्थित कॉंग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा भी इस बैठक में शामिल हुए। बैठक में नेताओं को एग्जिट पोल पर ध्यान नहीं देने की सलाह दी गई है। अजीत शर्मा ने एग्जिट पोल पर सवाल उठाते हुए कहा, “बिहार में इंडी अलायंस 30 से अधिक सीटें जीत रही है और भागलपुर में हमारी जीत हो रही है, लेकिन एग्जिट पोल में हमारी हार दिखाई जा रही है। भाजपा […]