Tag Archives: vidhayak ne

बिहपुर : विधायक ने किया स्मार्ट क्लास का उद्घाटन GS NEWS

बिहपुरDESK 040

बिहपुर -प्रखंड के कन्या प्राथमिक विद्यालय जयरामपुर में निजी कोष से स्मार्ट क्लास की शुरुआत माननीय विधायक इंजीनियर कुमार शैलेंद्र जी के हाथों से किया गया. उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता विद्यालय शिक्षा समिति की सचिव श्रीमती ममता देवी के द्वारा किया गया.विद्यालय प्रधान द्वारा अतिथियों के स्वागत उपरांत माननीय विधायक को विद्यालय के लिए शौचालय, पुस्तकालय, और बच्चों के बैठने के लिए बैंच डेस्क की मांग की गई. माननीय विधायक द्वारा विद्यालय की व्यवस्था और सीमित संसाधन के बाबजूद उपलब्ध व्यवस्था पर खुशी जाहिर की गई और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का आग्रह शिक्षकों से किया गया. समारोह में ग्रामपंचायत धर्मपुरत्ति के सभी विद्यालय के प्रधान सहित दर्जनों शिक्षकों ने भाग लिया धीरज कुमार, बिभा कुमारी, राजेंद्र रविदास, अमर […]

विधायक ने किया मैच का उद्घाटन ||GS NEWS

नवगछियाDESK 040

नवगछिया – मैच का उद्घाटन गोपालपुर विधानसभा के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल के द्वारा फीता काटकर तथा शांति का प्रतिक कबूतर उड़ाकर किया गया. गोपालपुर विधायक ने उस अवसर पर बहत्तरा के ऐतेहासिक ग्राउंड पर मंच देने की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि वे विकास कार्य में भेदभाव और क्षेत्रवाद नहीं करते हैं. भले ही यह क्षेत्र बिहपुर विधानसभा में है लेकिन अब तक किसी भी प्रतिनिधि का ध्यान खेल खिलाड़ियों पर नहीं गया इसलिए वे यहां पर मंच बनवाने का काम करेंगे. इस अवसर पर गंगोत्री जागरण मंच के अध्यक्ष गुलशन कुमार, पूर्व जिला पार्षद विजय कुमार मंडल, राज कुमार मंडल, विधायक प्रतिनिधि त्रिपुरारी कुमार भारती आदि अन्य भी मौजूद थे. DESK 04

रंगरा : विधायक ने हर खेत पानी कार्यक्रम का किया शिलान्यास ||GS NEWS

UncategorizedDESK 040

रंगरा – रंगरा गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग के पास गोपालपुर विधानसभा के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने हर खेत पानी योजना का शिलान्यास किया है. उक्त स्थल पर पंपिंग सेट लगाया जाएगा और पंपिंग सेट तक बिजली पहुंचाया जाएगा. विधायक ने कहा कि अब किसान को पानी के लिए सोचना नहीं है, सरकार इसके लिए व्यवस्था कर रही है. कोई भी खेत कितना भी दूर क्यों ना हो वहां तक सिंचाई की परिपूर्ण व्यवस्था की जाएगी. इस अवसर पर विधायक गोपाल मंडल के साथ विधायक प्रतिनिधि त्रिपुरारी कुमार भारती, कृषि विभाग के कार्यक्रम पदाधिकारी सतीश कुमार, इंजीनियर जय मिश्रा, विकास सिंह, अरुण कुमार, जयप्रकाश महंत, लालू ठाकुर, गुड्डू ठाकुर, अनिल सिंह, कमलेश्वर नंदू, मणि ठाकुर, ओमप्रकाश सिंह, […]