Tag Archives: Vidyalay se

विद्यालय से बच्चों का नाम काटे जाने पर अभिभावक ने जताया आक्रोश ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

शिक्षकों की लापरवाही पर फूटा गुस्सा, मामला नवगछिया के भवानीपुर मिडिल स्कूल का नवगछिया अनुमंडल के रंगरा चौक प्रखंड के एक सरकारी विद्यालय में शैक्षणिक लापरवाही का मामला सामने आया है। मामले में भवानीपुर निवासी अभिभावक सह वरिष्ठ समाजसेवी संजय कुमार यादव ने आरोप लगाया है कि उनके बच्चों का नाम विद्यालय से जबरन काट दिया गया, जबकि वे अपने बच्चों को अपने ही गांव के सरकारी विद्यालय में पढ़ाना चाहते हैं। घटना नवगछिया के भवानीपुर काली मंदिर के समीप स्थित मध्य विद्यालय नयाटोला भवानीपुर की है। संजय कुमार यादव का कहना है कि कुछ वर्ष पूर्व तक इस विद्यालय में पढ़ाई-लिखाई की स्थिति संतोषजनक थी, लेकिन पिछले कुछ महीनों से यहां की शैक्षणिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। […]