June 8, 2026
Purnia: विकास कार्यों में लापरवाही पर महापौर सख्त – GS NEWS
Purnia NewsDESK 114लंबित योजनाएं जल्द पूरी करने का निर्देश, संवेदकों को चेतावनी पूर्णिया। नगर निगम महापौर विभा कुमारी की अध्यक्षता में सोमवार को महापौर कार्यालय कक्ष में सहायक अभियंताओं (एई) एवं कनीय अभियंताओं (जेई) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर निगम क्षेत्र में संचालित विकास योजनाओं, निर्माणाधीन कार्यों एवं लंबित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान कई योजनाओं की प्रगति संतोषजनक नहीं पाए जाने पर महापौर ने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी विकास योजनाएं निर्धारित समय सीमा के भीतर और गुणवत्ता के साथ पूरी की जानी चाहिए। किसी भी स्तर पर लापरवाही या मानकों से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महापौर विभा कुमारी […]