Tag Archives: vikramshila

NAUGACHIA  : विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने के बाद महादेवपुर घाट पर बढ़ी परेशानी || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नाविकों की मनमानी और भारी भीड़ से यात्रियों को हो रही दिक्कत नवगछिया । विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने के बाद भागलपुर और नवगछिया के बीच आवागमन के लिए जलमार्ग लोगों का मुख्य सहारा बन गया है। ऐसे में महादेवपुर घाट पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। सोमवार को सुबह से देर शाम तक घाट पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और लोगों को नाव सेवा के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। तेज धूप, उमस भरी गर्मी और उड़ते बालू के कारण यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई। खासकर महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नाव पर चढ़ने और उतरने के दौरान अव्यवस्था की स्थिति बनी रही। इसी दौरान एक बड़ा हादसा […]

BHAGALPUR : विक्रमशिला सेतु पर बन रहे बेली ब्रिज का डीएम ने किया निरीक्षण || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

5 जून से पहले निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद भागलपुर । विक्रमशिला सेतु पर बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (BRO) द्वारा बनाए जा रहे बेली ब्रिज निर्माण कार्य का सोमवार को जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन तीनों स्थलों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि बेली ब्रिज से केवल छोटी गाड़ियों का परिचालन किया जाएगा। साथ ही एक समय में सिर्फ एक दिशा से ही वाहनों को गुजरने की अनुमति होगी। इसके लिए ब्रिज के दोनों ओर बैरियर लगाए जाएंगे, ताकि बड़े वाहनों की आवाजाही रोकी जा सके। उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए […]

विक्रमशिला सेतु बंद होने से शिक्षकों की बढ़ी परेशानी, सुबह 3 बजे उठकर नाव से पहुंच रहे स्कूल – GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

भागलपुर और नवगछिया को जोड़ने वाली जीवनरेखा माने जाने वाले विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद आम लोगों के साथ-साथ शिक्षक समुदाय की परेशानियां भी लगातार बढ़ती जा रही हैं। पुल बंद होने से रोजाना आने-जाने वाले शिक्षकों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कई शिक्षक सुबह 3 बजे उठकर नाव के सहारे किसी तरह अपने विद्यालय पहुंच रहे हैं। शिक्षकों ने बताया कि पहले वे कम समय में विद्यालय पहुंच जाते थे, लेकिन अब यात्रा में ढाई से तीन घंटे तक लग रहे हैं। आने-जाने में पूरा दिन थकान और तनाव में गुजर रहा है। स्थिति यह हो गई है कि घाटों पर सुबह से ही भारी भीड़ उमड़ पड़ती है और नाव पकड़ने के […]

विक्रमशिला पुल पहुंच पथ पर हाईवा औऱ बाइक की भीषण टक्कर // GS NEWS

भागलपुरसड़क दुर्घटनाDESK 04 B0

विक्रमशिला पुल पहुंच पथ के साहु पेट्रोल पंप और पूरानी मवेशी हाट के बीच में शनिवार की दोपहर में मोटरसाइकिल और हाईवा की टक्कर में मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना जहान्वी चौक टीओपी पुलिस को दी, घटना की सूचना मिलने पर टीओपी पुलिस के सिपाही अंशु पटेल घटना स्थल पर पहुंचे और मोटरसाइकिल सवार घायलों को इलाज के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल भेजा, घायलों में मधेपुरा जिला के पुरैनी थाना क्षेत्र के . खैरो गांव निवासी कपिल देव सिंह और इनके पुत्र 22 वर्षीय आलोक कुमार शामिल हैं, जो मोटरसाइकिल से अपने घर से भागलपुर जा रहे थे कि भागलपुर की तरफ से आ रहे हाईवा गाड़ी […]

विक्रमशीला में केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना को लेकर केंद्रीय टीम ने स्थल का किया निरीक्षण || GS NEWS

बिहारभागलपुरशिक्षाDESK 04 B0

भागलपुर में केंद्रीय विश्वविद्यालय स्थापना को लेकर स्थल निरीक्षण के लिए साउथ बिहार केन्द्रीय विश्विद्यालय गया के कुलपति प्रोफेसर के एम सिंह के नेतृत्व में केंद्रीय टीम भागलपुर से 35 किलोमीटर दूर कहलगांव के विक्रमशिला के परशुराम चौक , एकडारा व मलकपुर मौजा पंचायत में चिन्हित स्थल का निरीक्षण करने पहुंची ।इसके साथ ही टीम ने विक्रमशीला विश्विद्यालय व बियाडा में घण्टों निरीक्षण किया। केंद्रीय टीम ने चयनित स्थलों का भौगोलिक स्थिति और यातायात सुगमता को लेकर चयनित स्थल का अवलोकन किया । चयनित स्थल से गंगा की दूरी और उनके बहाव के बारे में भी स्थानीय लोगों से चर्चा की । गौरतलब हो कि जिला प्रशासन ने कहलगांव के विक्रमशिला विश्वविद्यालय के नाम से कहल गांव में विक्रमशिला केंद्रीय […]