December 7, 2025
महापरिनिर्वाण दिवस पर महाविद्यालय के खेल परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम ||GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया : राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) जीबी कॉलेज नवगछिया इकाई द्वारा डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर शनिवार को महाविद्यालय के खेल परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सत्येंद्र कुमार ने की। कार्यक्रम का संचालन और आयोजन कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. उषा शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं स्वयंसेवक सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रो. शिवशंकर मंडल, प्रो. बिंदेश्वरी सिंह, डॉ. राजकुमार, डॉ. फिरोज, डॉ. दिव्यप्रियदर्शी, डॉ. अनिल, डॉ. मंजू, डॉ. सुनील के अलावा स्वयंसेवक प्रणव, अभिलाषा, प्रज्ञा, साक्षी, नेहा आदि ने भी कार्यक्रम में सक्रिय योगदान दिया। वृक्षारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने […]