Tag Archives: Vyavsai ki

Noimg

व्यवसायी की हत्या से थर्राया नवगछिया बाजार, बंद रही दुकानें ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

व्यापारियों ने जताई नाराज़गी, उठाई सुरक्षा की मांग नवगछिया। नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत मुख्य बाजार में रविवार देर रात हुई व्यवसायी विनय गुप्ता की गोली मारकर हत्या के बाद सोमवार को बाजार पूरी तरह से बंद रहा। घटना को लेकर बाजार में भय और गुस्से का माहौल है। आक्रोशित व्यापारियों और दुकानदारों ने अपने-अपने प्रतिष्ठानों में ताले लगा दिए और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाज़ी की। सभी ने मिलकर मृतक व्यवसायी को न्याय दिलाने और व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। दुकानदारों का कहना है कि बाजार में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से लचर हो चुकी है। कहीं भी पुलिस की गश्ती नहीं होती, चौक-चौराहों पर पुलिस की उपस्थिति नहीं रहती और जो वाहन लगाए भी जाते हैं, […]

Noimg

व्यवसायी की दिनदहाड़े हत्या से बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन में आक्रोश ||GS NEWS

नवगछियाभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया। हाल ही में भवानीपुर राजधाम, पूर्णिया के व्यवसायी गोपाल यादुका की उनके व्यवसायिक परिसर में दिनदहाड़े हत्या कर दी गई, जिससे बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन में आक्रोश फैल गया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही समूचा समाज स्तब्ध हो गया। 30 जून, रविवार को प्रदेश के विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों ने पीड़ित परिवार के निवास स्थान पर पहुंचकर रोष व्यक्त किया। उत्तर बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स और इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष श्याम सुंदर भीमसेरिया और बिहार प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय अध्यक्ष प्रदीप सिंधी ने संयुक्त रूप से पीड़ित परिवार को संबल प्रदान किया। बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के पूर्व अध्यक्ष रमेश कुमार केजरीवाल और नवगछिया शाखा के महामंत्री विनोद केजरीवाल ने भी इस घटना पर आक्रोश व्यक्त […]