April 3, 2026
PURNIA: वार्ड पार्षदों ने नगर निगम अभियंता पर भ्रष्टाचार और मनमानी का लगाया आरोप || GS NEWS
PurniaChanchal Jhaबोर्ड ने कार्रवाई का लिया निर्णय पूर्णिया। नगर निगम पूर्णिया के वार्ड पार्षदों ने नगर विकास अंचल, पूर्णिया में पदस्थ अधीक्षण अभियंता (असैनिक) और सहायक अभियंता संजय कुमार द्विवेदी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्षदों का कहना है कि अधिकारियों की कार्यशैली स्वेच्छाचारी, संवेदनहीन और भ्रष्ट है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री और निगरानी विभाग को आवेदन भेजकर अधिकारियों द्वारा अर्जित संपत्ति की जांच और तत्काल कार्रवाई की मांग की है। पार्षदों के अनुसार, नगर निगम की सभी निविदाओं (टेंडर्स) का तकनीकी निपटारा नगर विकास अंचल कार्यालय से होता है। आरोप है कि अधिकारी निजी लाभ के लिए निविदाओं को लंबित रखते हैं या उन्हें रद्द करने की अनुशंसा करते […]