January 2, 2026
नवगछिया क्रिकेट अकादमी का गठन, युवाओं को मिलेगा शानदार प्रशिक्षण का अवसर || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया । नववर्ष के शुभ अवसर पर नवगछिया के क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए एक सुनहरा अध्याय शुरू हुआ है। नवगछिया के एक निजी आवास पर नवगछिया क्रिकेट अकादमी का विधिवत गठन किया गया, जिसका उद्देश्य क्षेत्र के प्रतिभाशाली युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण एवं उचित मंच प्रदान करना है। अकादमी के गठन के दौरान सर्वसम्मति से राजेश कुमार झा को अध्यक्ष, प्रफुल्ल कुमार सिंह को सचिव, निलेश कुमार झा को संयुक्त सचिव, संतोष बब्बू को कोषाध्यक्ष तथा नीतीश कुमार को निदेशक नियुक्त किया गया। वहीं सदस्य के रूप में आशुतोष कुमार, पंकज कुमार, अवनीश कुमार, आशुतोष कुमार (मुरारी) तथा अरुण कुमार भगत को शामिल किया गया है। नवगछिया क्रिकेट अकादमी के कोच के रूप में राज सिंह नवीन एवं अनुराग साह […]