3.7
(3)

भवनपुरा गांव निवासी लाली सिंह के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज, हथियार बरामद करने में जुटी नदी थाना पुलिस

नवगछिया। नदी थाना क्षेत्र में तालाब किनारे हर्ष फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है। आरोपी की पहचान भवनपुरा गांव निवासी लाली सिंह के रूप में हुई है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी और हथियार की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

पुलिस के अनुसार, 11 अक्टूबर को सोशल मीडिया के माध्यम से हर्ष फायरिंग का एक वीडियो प्राप्त हुआ था। वीडियो में एक व्यक्ति तालाब के किनारे फायरिंग करता दिखाई दे रहा था। मामले को गंभीरता से लेते हुए नवगछिया पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नदी थाना पुलिस ने वीडियो का सत्यापन कर जांच शुरू की।

वीडियो के आधार पर हुई पहचान

जांच के दौरान वीडियो में फायरिंग करते दिखाई दे रहे व्यक्ति की पहचान भवनपुरा गांव निवासी लाली सिंह के रूप में की गई। इसके बाद नदी थाना में आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

पुलिस तकनीकी और मानवीय अनुसंधान के आधार पर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। उसकी गिरफ्तारी के साथ-साथ कथित रूप से इस्तेमाल किए गए हथियार की बरामदगी के लिए भी छापेमारी की जा रही है।

हर्ष फायरिंग करने वालों पर होगी कार्रवाई

नवगछिया पुलिस ने आम लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों का प्रदर्शन नहीं करने और हर्ष फायरिंग से परहेज करने की अपील की है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि हर्ष फायरिंग और सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों का प्रदर्शन कानूनन दंडनीय है। ऐसे मामलों में संलिप्त पाए जाने वाले लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए निगरानी रखी जा रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 3.7 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: