5
(2)

नवगछिया। पुलिस जिला नवगछिया को बड़ी सफलता मिली है। टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल ₹5,000 के इनामी कुख्यात अपराधी संतोष कुमार यादव उर्फ छोटू यादव को STF के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया गया। वह लूट एवं आर्म्स एक्ट के कई मामलों में वांछित था और लंबे समय से फरार चल रहा था।


पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम लगातार उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी और निगरानी कर रही थी। तकनीकी एवं मानवीय आसूचना के आधार पर 7 जुलाई को की गई कार्रवाई में परबत्ता थाना क्षेत्र के जगतपुर निवासी छोटू यादव को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अपराधी के विरुद्ध परबत्ता थाना में लूट एवं आर्म्स एक्ट से जुड़े तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। उससे पूछताछ की जा रही है तथा उसके अन्य आपराधिक संबंधों की भी जांच की जा रही है।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: