0
(0)

नवगछिया।
कोसी नदी के बढ़ते जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने भाजपा का प्रतिनिधिमंडल रविवार को कौशिकीपुर-सहौरा और मदरौनी पंचायत पहुंचा। जिला अध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद के नेतृत्व में नेताओं ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर ग्रामीणों से उनकी समस्याएं जानीं और आवश्यक सहयोग का भरोसा दिलाया।

प्रतिनिधिमंडल में निवर्तमान जिला अध्यक्ष विनोद कुमार मंडल, मंडल अध्यक्ष गौरव सिंह, डब्लू सिंह, शक्ति केंद्र प्रमुख अशोक यादव सहित पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण शामिल थे। ग्रामीणों ने बाढ़ के कारण आवागमन, भोजन, स्वास्थ्य और पेयजल से जुड़ी परेशानियों की जानकारी नेताओं को दी।

स्थिति को देखते हुए भाजपा नेताओं ने अनुमंडल पदाधिकारी और अंचल अधिकारी से दूरभाष पर बातचीत कर प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य तत्काल तेज करने का आग्रह किया। प्रशासन की ओर से क्षेत्र में प्राथमिकता के आधार पर सामुदायिक रसोई शुरू करने, स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने, पर्याप्त संख्या में नाव चलाने और जरूरत के अनुसार चापाकल की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया गया।

मंडल अध्यक्ष गौरव सिंह की ओर से क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को लेकर अंचल अधिकारी को विस्तृत मांग पत्र सौंपा जाएगा। इसमें राहत एवं बचाव कार्य से जुड़ी स्थानीय आवश्यकताओं को प्रमुखता से रखा जाएगा।

भाजपा जिला अध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद ने कहा कि बाढ़ की इस कठिन परिस्थिति में पार्टी कार्यकर्ता प्रभावित लोगों के साथ खड़े हैं। राहत कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठन की ओर से प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जाएगी और जरूरत के अनुसार प्रशासन के समक्ष लोगों की समस्याएं उठाई जाएंगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: