



नवगछिया के परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगा नदी पर बने विक्रमशिला सेतु पर वाहन खराब होने से मंगलवार को महाजाम लग गया. जाम लगभग दो घंटे तक लगा रहा. जिसके कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गयी. जाम में बस, ट्रक, जीप, कार व अन्य गाड़ियां भी फंसी रहीं. उमस भरी गर्मी में जाम के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. बताया गया कि विक्रमशिला पुल पर पिकअप गाड़ी का चक्का टूट गया था. इससे आवागमन प्रभावित हो गया था. जाम में पुलिस गाड़ी व एम्बुलेंस भी फंसी रही. रोगी के परिजन किसी तरह एम्बुलेंस को आगे बढ़ा रहे थे. जाह्नवी चौक के टीओपी पुलिस मौके पर पहुंच कर पिकअप गाड़ी को क्रेन के द्वारा पुल से बाहर निकाली. इसके बाद पहले वन वे बहाल हो पाया. धीरे-धीरे आवागमन बहाल हो गया.














