5
(1)

भागलपुर। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 में गति लाने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने सोमवार को विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर वहां संचालित नियंत्रण कक्ष का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने नियंत्रण कक्ष में कार्यरत टेलीफोन ऑपरेटर से प्राप्त होने वाले कॉलों की जानकारी ली तथा कॉल पंजी का अवलोकन किया। ऑपरेटर ने बताया कि प्रतिदिन लगभग 100 कॉल प्राप्त हो रहे हैं, जिनका उत्तर देकर विधिवत पंजी में दर्ज किया जा रहा है।

इसके उपरांत जिलाधिकारी ने उप निर्वाचन पदाधिकारी श्वेता कुमारी से गणना प्रपत्र वितरण और संग्रहण की स्थिति की जानकारी ली। उप निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि बीएलओ के माध्यम से गणना प्रपत्रों का शत-प्रतिशत वितरण किया जा चुका है, तथा अब तक लगभग 30,000 गणना प्रपत्र एकत्रित किए गए हैं। जिलाधिकारी ने इस कार्य में और तेजी लाने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के अगले चरण में जिलाधिकारी ने भागलपुर सदर अनुमंडल कार्यालय स्थित सभा कक्ष में चल रहे गणना प्रपत्र अपलोडिंग कार्य का भी अवलोकन किया। उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी सदर विकास कुमार को निर्देशित किया कि अन्य सरकारी कर्मियों को बीएलओ के सहयोग में लगाकर संग्रहण कार्य को शीघ्रता से पूरा किया जाए।

निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) कुंदन कुमार, संयुक्त निदेशक (जनसंपर्क) नागेंद्र कुमार गुप्ता, अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी वंदना कुमारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: