



बिहपुर – बिहपुर पुलिस ने रविवार की रात प्रखंड के बभनगामा में छापेमारी कर अमरपुर के युवक पुरुषोत्तम कुमार (25वर्ष ) को नींबू चोरी का आरोप लगाकर पीटकर अधमरा करने के नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने गिरफ्तार आरोपी नरेश सिंह है. जिसे सोमवार को पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय में प्रस्तुत कराया गया. जहां से उसे जेल भेज दिया गया.

इस घटना के बाबत अमरपुर वार्ड नंबर 5 निवासी राजीव सनगही उर्फ बुचो सनगही ने बिहपुर थाने में केस दर्ज कराया है. जिसमें उसने बभनगामा के शिबो सिंह, ब्रजेश सिंह, मृत्युंजय सिंह, अमलेश सिंह, नीरज सिंह, नरेश सिंह को नामजद किया है. आरोप में बताया है की उपरोक्त नामजदों ने मेरे पुत्र पर नींबू चोरी का झूठा आरोप लगाकर लाठी, डंडे व बरछी आदि से शरीर पर मारकर मरणासन्न कर दिया है. मिली जानकारी के अनुसार युवक मायागंज अस्तपाल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है. युवक का हालत चिंताजनक बनी हुई है.

















