5
(2)

एसडीओ रोहित कर्दम के नेतृत्व में कार्रवाई,जारी रहेगा अभियान; अगला निशाना होगा मकनपुर चौक

नवगछिया के जीरोमाइल चौक पर बुधवार को प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ व्यापक अभियान चलाते हुए दो दर्जन से अधिक अवैध दुकानों और अस्थायी अतिक्रमणों को हटाया। अनुमंडल पदाधिकारी रोहित कर्दम के नेतृत्व में नगर परिषद एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने बुलडोजर चलाकर सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया। अभियान के दौरान पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

प्रशासन ने बताया कि कार्रवाई से पहले अतिक्रमणकारियों को विधिवत नोटिस जारी किया गया था। इसके अलावा लगातार माइकिंग कर स्वयं अतिक्रमण हटाने की अपील भी की गई थी। निर्धारित समय बीतने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की।

अभियान के दौरान नगर परिषद की टीम के साथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अनिकेत अमर पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे और पूरी कार्रवाई की निगरानी करते रहे। अभियान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार जारी रहेगा। इसके बाद मकनपुर चौक पर कार्रवाई की जाएगी। वहां लगभग 15 दुकानदारों को पहले ही नोटिस जारी किया जा चुका है तथा लगातार माइकिंग कर अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी जा रही है।

प्रशासन का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाना, सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर आम लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: