5
(1)

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार, पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी

भागलपुर। सजौर थाना क्षेत्र के दरियापुर पंचायत अंतर्गत हसनपुर गांव में 12वीं कक्षा की एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से पूरे इलाके में शोक की लहर है। मृतका की पहचान हसनपुर निवासी मनोज बिंद की 17 वर्षीय पुत्री अंजनी कुमारी के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मायागंज अस्पताल भेज दिया है।

परिजनों के अनुसार अंजनी पढ़ाई में मेधावी छात्रा थी और आगे स्नातक में नामांकन की तैयारी कर रही थी। मंगलवार रात उसने घर में भोजन बनाया और परिवार के सभी सदस्यों को खाना खिलाया। इसी दौरान अचानक उसके पेट में तेज दर्द शुरू हो गया। स्थिति बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए लेकर निकले, लेकिन करीब तीन किलोमीटर दूर दरियापुर बाजार पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

छात्रा की मौत के बाद परिजन शव को वापस घर ले आए। इसी बीच किसी स्थानीय व्यक्ति ने डायल-112 पुलिस को घटना की सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतका के बड़े पिता चुनचुन बिंद ने बताया कि अंजनी दो बहनों और दो भाइयों में तीसरे स्थान पर थी। वह पढ़ाई में काफी अच्छी थी और भविष्य को लेकर बड़े सपने देख रही थी। उन्होंने बताया कि उसे पहले कभी पेट दर्द की गंभीर शिकायत नहीं रही थी। ऐसे में अचानक हुई इस घटना से पूरा परिवार सदमे में है।

मामले को लेकर सजौर थानाध्यक्ष राजेश रंजन ने कोई आधिकारिक टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि मामले की जानकारी वरीय अधिकारी ही देंगे। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। छात्रा की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: