


नवगछिया । बुधवार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर रंगरा थाना पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सधुआ स्थित जिंदल सिंह के घर से कुल 20 लीटर देशी शराब एवं शराब बनाने का उपकरण बरामद किया गया। साथ ही अवैध शराब क्रय-विक्रय, निर्माण, भंडारण के आरोप में रंगरा थाना क्षेत्र के सधुआ निवासी जिंदल सिंह पिता स्वर्गीय महावीर सिंह को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में रंगरा थाना थाना कांड संख़्या- 199/26 सुसंगत धाराओं में दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है
















