5
(2)

पूर्णिया। पूर्णिया प्रमंडल आदिवासी छात्र एवं युवा समिति द्वारा झील टोला बाघमारा स्थित स्थानीय फुटबॉल मैदान में आयोजित 15 दिवसीय 43वें फुटबॉल चैंपियनशिप एवं अन्य खेलकूद प्रतियोगिता-2026 के छठे दिन गुरुवार को खेले गए मुकाबले में गोरखा यूनाइटेड एफसी नेपाल ने चला आओ स्पोर्टिंग क्लब सीसाबाड़ी, पूर्णिया को 5-0 से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की।

मैच की शुरुआत से ही गोरखा यूनाइटेड एफसी नेपाल ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। टीम के सुशील उरांव (जर्सी नंबर-30) ने दूसरे मिनट में पहला गोल किया। इसके बाद आनंद ऋषिदेव (जर्सी नंबर-10) ने पांचवें मिनट में दूसरा गोल दागा। सुशील उरांव ने 34वें मिनट में तीसरा गोल किया। हाफ टाइम के बाद उन्होंने 10वें मिनट में अपना तीसरा एवं टीम का चौथा गोल कर हैट्रिक पूरी की। वहीं दीपक चौधरी (जर्सी नंबर-11) ने 30वें मिनट में पांचवां गोल कर टीम की जीत सुनिश्चित कर दी।

नेपाल टीम की ओर से विवेक उरांव ने कप्तान तथा विशाल चौधरी ने गोलकीपर की भूमिका निभाई। वहीं चला आओ स्पोर्टिंग क्लब की ओर से जहांगीर कप्तान और आनंद कुमार गोलकीपर रहे। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने पूरे मैच में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।

मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए गोरखा यूनाइटेड एफसी नेपाल के खिलाड़ी आनंद ऋषिदेव (जर्सी नंबर-10) को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। उन्हें बिहार खाद आयोग के सदस्य अंगद कुशवाहा ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

मुख्य निर्णायक राजेश मुर्मू थे। उनके साथ राहुल तिर्की, रजनीश कुमार पांडेय, हर्षित आनंद, अमित लकड़ा, उपेंद्र बेसरा एवं अभिषेक मिश्रा ने निर्णायक मंडल की जिम्मेदारी निभाई। मैच का सफल संचालन कॉमेंटेटर बीरेंद्र मुर्मू ने किया।

आयोजन समिति ने बताया कि प्रतियोगिता का सातवां मुकाबला 7 अगस्त को अपराह्न 3:30 बजे स्टार क्लब गिरवा बेतवा कस्बा, पूर्णिया और फुटबॉल क्लब मोक्षाघाट, पूर्णिया के बीच खेला जाएगा।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बिहार खाद एवं आपूर्ति आयोग के सदस्य अंगद कुशवाहा, राजेंद्र प्रसाद यादव सहित कई गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में फुटबॉल प्रेमी उपस्थित रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: