Month: July 2020

Noimg

गोपालपुर: इस्माइलपुर -बिंद टोली में गंगा नदी लाल निशान के पार ,स्पर संख्या छह पर भारी दवाब GS NEWS

UncategorizedगंगागोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

गोपालपुर: इस्माइलपुर -बिंद टोली में गंगा नदी का जलस्तर पिछले 24 घंटे में 18 सेंटीमीटर बढ कर सोमवार को लाल निशान पार कर गई .मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को इस्माइलपुर -बिंद टोली में गंगा नदी 31.64 मीटर पर बह रही है.जबकि खतरे का निशान 31.60 मीटर है. लाल निशान को पार करते ही स्पर संख्या छह पर पानी का दवाब काफी बढ गया है. जिस कारण जल संसाधन विभाग द्वारा काफी चौकसी बरती जा रही है. मुख्य अभियंता ई शशिधर पांडे, अधीक्षण अभियंता ई मो जफर रशीद खान व बाढ संघर्षात्मक बल के अध्यक्ष ई गिरिजा प्रसाद सिंह ने संवेदनशील स्परों का निरीक्षण कर कई आवश्यक निर्देश दिये. Barun Kumar Babul

Noimg

नवगछिया: गंगा नदी खतरे के निशान पर, बांधो पर बढ़ने लगा नदी का दबाव GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया के तटबंध पर नदियों का दबाव बढ़ने लगा है. गंगा नदी के जल स्तर में लगातार वृद्धि जारी है. नदी वर्तमान में खतरे के निशान 31.60 मीटर पर बह रही है. नदी के जल स्तर में हो रही वृद्धि से इस्माईलपुर के लोगों में बाढ़ का संकट बढ़ गया है. इस्माईलपुर के लोग संभावित बाढ़ को देखते हुए अभी से अपने सामानों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने लगे है. इस्माईलपुर के दियरा इलाके में बाढ़ का पानी पूरी तरह से फैल गया है. दूसरी तरफ गंगा नदी के जलस्तर में हो रही वृद्धि के बाद इस्माईलपुर बिंदटोली बीके बीच स्परों पर भी नदी का दबाव बढ़ने लगा है. जल संसाधन विभाग के कनीय अभियंता राजेन्द्र प्रसाद ने कहा […]

Noimg

नवगछिया: मध्याह्न भोजन में मिलने वाले चावल में अनियमितता, ग्रामीणों ने किया हंगामा GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया : सोमवार को मध्य विद्यालय नगरह में मध्याह्न भोजन को लेकर मिलने वाले चावल को लेकर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया. चावल वितरण को लेकर ग्रामीणों ने प्रभारी पर अनियमितता का आरोप लगाया है. ग्रामीणों ने बताया कि राज्य सरकार के द्वारा बच्चों के मध्याह्न भोजन को लेकर चावल का वितरण किया जा रहा है. जिसमें कक्षा दो से कक्षा पांच तक के बच्चे को आठ किलो चावल मिलना है. कक्षा छह से कक्षा आठ तक के बच्चों को बारह किलो चावल मिलता है. लेकिन शुक्रवार से मध्य विद्यालय में चावल का वितरण अनियमितता के तरह वितरण किया जा रहा है. दूसरी कक्षा से पांचवी कक्षा तक के बच्चों को साढ़े पांच किलो से सात किलो तक चावल दिया […]

Noimg

नारायणपुर: मधुरापुर बाजार में चौकीदार से हाथापाई GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

नारायणपुर – प्रखंड के मधुरापुर बाजार में लॉकडाउन को लेकर ड्यूटी पर तैनात भवानीपुर ओपी में कार्यरत चौकीदार मिथिलेश कुमार के साथ एक युवक को मॉस्क पहनने को लेकर हिदायत करने पर युवक द्वारा नोकझोंक गालीगलौज व हाथापाई का मामला प्रकाश में आया है. जिसको लेकर सोशल मीडिया पर तरह तरह का कॉमेंट चल रहा है.स्थानीय लोगों ने बताया कि चौकीदार के द्वारा उस युवक को बाईक के साथ मटरगश्ती करने एवं मास्क पहनने के लिये कहा गया जिसपर भड़क गया और युवक का चौकीदार से नोकझोंक और हाथापाई हो गया.स्थानीय लोगों की पहल पर बुद्धिजीवी वर्ग ने दोनों पक्षों को आपस में समझाकर मामला शांत कराया. Barun Kumar Babul

Noimg

नारायणपुर: लूट का प्रतिबंधित गुटखा पुलिस ने बलाहा से किया बरामद GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के बलाहा शर्मा टोला से सोमवार को भवानीपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने पुलिस बलों के साथ लूट की गुटखा को बलाहा के धाना शर्मा के मकान से लूट का लगभग 50 बोरी गुटखा पुलिस बलों के सहयोग से बरामद किया है. थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि 22 जुलाई को नवगछिया थाना के टोल प्लाजा के पास से अपराधियों ने गुटखा से लदा ट्रक लूट लिया था. गुटखा की बरामदगी के लिए एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती के नेतृत्व में गठित टीम बिहपुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार व भवानीपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने खई जगहों पर लगातार छापेमारी कर रही है.दो दिन पुर्व में भी 62 बोरी गुटखा बलाहा से लगभग 12 लाख रुपये […]

Noimg

नारायणपुर में पांच कोरोना संक्रमित मिला GS NEWS

कोरोनागोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

नारायणपुर: प्रखंड के पीएचसी परिसर में सोमवार को पीएचसी पदाधिकारी डा.विजयेंद्र कुमार बिद्धार्थी के नेतृत्व में रैपिड एंटीजन द्वारा चालीस व्यक्ति का कोरोना संक्रमण की जॉच के लिए सैंपल लिया गया.उक्त जानकारी स्वास्थ्य प्रबंधक शंकर पासवान ने देते हुए बताया कि चालीस में से पांच व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले हैं. जिसमें भवानीपुर ओपी का एक प्राइवेट रसोईया, नारायणपुर के निजी क्लीनिक का दो कर्मी सहित पीएचसी नारायणपुर में कार्यरत एक कर्मचारी की पत्नी और बेटा शामिल है.जबकि पैंतीस लोगों का रिपोर्ट नेगेटिव आया है.जिसमें पीएचईडी के जेई मंटू कुमार और मधुरापुर बाजार के व्यवसाई पुत्र अमित अग्रवाल शामिल है जिसका पहले रिपोर्ट पॉजिटिव आया था.होम कोरंनटाईन रहकर दोनों ने कोरोना को मात दिया. Barun Kumar Babul