Month: August 2021

रंगरा : मवेशी का चारा लाने के क्रम में दो अलग अलग घटना में बाढ़ के पानी में डूबने से 2 व्यक्ति की मौत। ||GS NEWS

UncategorizedDESK 040

रंगरा थाना क्षेत्र के रंगरा स्थित कलबलीया धार में बीते शनिवार को मवेशी का चारा लाने के क्रम में बाढ़ के पानी में डूबने से एक किसान की मौत हो गयी। मृतक की पहचान रंगरा पंचायत के मदारी मंडल टोला चैती दुर्गा स्थान निवासी 65 वर्षीय अर्जुन मंडल उर्फ खोखी मंडल के रूप में की गयी है। घटना के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार सवेरे अपने मवेशी का चारा लाने कलवलिया धार के समीप खेत गया हुआ था। जहां वह अथाह जल में डूब गए। जिस समय यह घटना हुई आसपास में कुछ लोग मौजूद थे। जिन्होंने सर्च अभियान चलाकर घंटों मश्शकत के बाद अर्जुन मंडल के शव को पानी से बाहर निकाला और उसके परिजनों को सूचना दी। […]

गंगा नदी के जलस्तर में उफान, बाढ का रौद्र रूप जारी गोपालपुर का प्रखंड सह अंचल कार्यालय उत्क्रमित उच्च विद्यालय लालजी में स्थानांतरित
प्रखंड कार्यालय एवं बाढ़ प्रभावित प्रखंड कार्यालय के कर्मी का 9:00 पर जाते हुए ||GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाDESK 040

नवगछियागंगा नदी के जलस्तर मे सर्दी होने से नदी में उफान होने के कारण बाढ का रौद्र रूप गोपालपुर प्रखंड में जारी है।चारो ओर पानी ही पानी दिखाई देने लगा है। प्रखंड मुख्यालय में बाढ का पानी प्रवेश कर जाने के कारण प्रखंड व अंचल कार्यालय को लालजी मध्य विद्यालय सिंघिया मकंदपुर में शनिवार से संचालित किया जा रहा है। अंचलाधिकारी राजकिशोर शर्मा ने बताया कि बाढ के कारण सैदपुर, तिनटंगा करारी, सुकटिया बाजार, गोपालपुर डिमाहा, डुमरिया चपरघट व बाबू टोला कमलाकुंड पंचायतों की बडी आबादी प्रभावित हुई है। उन्होंने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में रविवार से सामुदायिक किचन प्रारंभ कर बाढ पीडितों को भोजन उपलब्ध कराने का कार्य प्रारंभ किया जायेगा। हालाँकि बाढ का कहर पिछले सात -आठ दिनों […]

रंगरा : 33 बोतल शराब के साथ पुलिस ने दो युवकों को किया गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाभागलपुरDESK 040

रंगरा थाना क्षेत्र के भीम दास टोला में रंगरा पुलिस ने छापेमारी कर शनिवार को 33 बोतल विदेशी शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार किए गए युवकों में भीम दास टोला निवासी गौतम कुमार और बिट्टू कुमार है. रंगरा के थानाध्यक्ष महताब खान ने जानकारी देते हुए कहा कि वाहन चेकिंग अभियान के क्रम में भीम दास टोला गांव में दोनों लड़कों से पुलिस ने 33 बोतल शराब बरामद किया. बरामद शराब में 23 बोतल 750 एमएल का है और 10 बोतल 375 एमएल का है. थाना अध्यक्ष मेहताब खान ने कहा कि दोनों गिरफ्तार युवकों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. DESK 04

ढोलबज्जा में, प्रेमिका के घर मोबाइल देने गया प्रेमी युगल को पकड़, ग्रामीणों ने कराई शादी ||GS NEWS

ढोलबज्जानवगछियाDESK 040

ढोलबज्जा: थाना क्षेत्र में एक सिरफिरे आशिक को हर रोज की तरह शनिवार को उसे अपने प्रेमिका के घर जाना मंहगा पड़ गया. मामला ढोलबज्जा के गरैया गांव का है. जहां ढोलबज्जा के बड़ी भगवानपुर निवासी पवन मंडल के बेटे राकेश कुमार प्रेमिका के घर मोबाइल देने गया था. गांव के कुछ लोगों को जब इसके मिलने-जुलने की भनक लगी तो, उन्होंने दोनों प्रेमी जोड़े को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ कर शादी करा दी है. प्रेमी राकेश ने ग्रामीणों को बताया कि- दोनों के बीच 7-8 महीने से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. बीच-बीच में लड़की के घर आकर उसका बराबर मिलना जुलना भी होता था. वहीं दोनों प्रेमियों ने ग्रामीणों के बीच जब एक दुसरे के साथ जीने-मरने की कसमें […]

कदवा में, बाढ की पानी से केले की फसल होने लगी बर्बाद ||GS NEWS

ढोलबज्जानवगछियाDESK 040

ढोलबज्जा: नवगछिया प्रखंड के कोसी पार कदवा के पंचायतों में बाढ़ की पानी होने से वहां किसानों के खेतों में लगे सैकड़ों एकड़ केले की फसल बर्बाद होने लगी है. फसलों की बर्बादी देख किसानों के चेहरे पर गमों के बादल छाने लगी है. किसान फेको सिंह, सोनू सिंह मिथिलेश सिंह व उदय सिंह के साथ अन्य ने बताया कि- हम लोग कर्ज लेकर चालीस हजार रुपये प्रति बीघा के दर से जमीन लीज पर लिए हैं. अब तक तीन बीघा केले की खेती में करीब साढ़े तीन लाख रुपए खर्च हो चूका है. बाढ़ की पानी खेतों में नहीं आते तो इस बार अच्छा मुनाफा होता लेकिन खेतों में पानी आ जाने से सारे अरमान धडा हीं रह गया. […]

भागलपुर : कोसी दियारा का कुख्यात अपराधी सिंटू यादव को अपराधियों ने सर में मारी दी गोली, मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान हुआ मौत ||GS NEWS

नवगछियाभागलपुरDESK 040

भागलपुर के नवगछिया कोसी दियारा का कुख्यात अपराधी सिंटू यादव को अपराधियों ने देर रात गोली मार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया.अपराधियों ने सटाकर सिंटू के सर में दो गोली मारी है. होली लगते हैं सिटू गंभीर रूप से जख्मी हो गया पुलिस ने बेहोशी की हालत में सिंटू यादव को उठाकर प्राथमिक उपचार के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया ले गया. अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया के स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि खरीक प्रखंड के ढोरिया निवासी विंदेश्वरी यादव के पुत्र सिंटू यादव के सर में कान के बगल दो गोली लगने के निशान हैं. प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए युवक को जेएलएमएनसीएच मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया है. सर में गोली लगने से युवक की बचने […]

गोपालपुर : कई गांव का संपर्क प्रखंड मुख्यालय से टूटा 25 किलोमीटर घूम कर आना होगा पर प्रखंड कार्यालय ||GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाDESK 040

नवगछियागोपालपुर प्रखंड का कई गांव से बाढ़ के पानी आ जाने के कारण संपर्क भंग हो गया है सुकटिया बाजार सहित पुर सड़क पर 3 से 4 फीट पानी हो जाने से सभी तरह की यातायात व्यवस्था बाधित हो गया है अंचलाधिकारी ने बताया कि चिन्हित जगह पर रिपोर्ट के बाद नाव की व्यवस्था की. जा रही है समुदाय किचन की भी तैयारी की जा रही है उन्होंने बताया कि डुमरिया सड़क पर भी पानी आ जाने से लोगों में समस्या उत्पन्न हो गया है कोई मुस्लिम टोला गोपालपुर जाने वाली मार्ग पर भी पानी तीन से चार फिर चलने के कारण यातायात बाधित है इसलिए प्रखंड मुख्यालय रंगरा चौक से मकनपुर चौक होते हुए गोपालपुर होने में 25 किलोमीटर […]

नवगछिया : बाढ के कारण गोपालपुर प्रखंडस्तरीय कार्यालयों का काम ठप्प, सडक पर बीडीओ व सीओ ने सुनी ग्रामीणों की समस्या ||GS NEWS

UncategorizedDESK 040

नवगछियागंगा व कोसी नदी की बाढ के पानी के प्रवेश करने के कारण गोपालपुर प्रखंड, अंचल व कृषि कार्यालय सहित प्रखंडस्तरीय कार्यालयों व आरटीपीएस कार्यालयों का काम पूरी तरह से शुक्रवार को ठप्प रहा है. बीडीओ वीणा कुमारी चौधरी ने. बताया कि वरीय अधिकारियों से अनुमति लेकर किसी सरकारी विद्यालय में कैंप कार्यालय के रूप में प्रखंडस्तरीय कार्यालय चलाने का व्यवस्था की जायेगी. बीडीओ वीणा कुमारी चौधरी व सीओ राजकिशोर शर्मा ने सडक पर आम लोगों से बाढ से उत्पन्न समस्या की जानकारी ली। DESK 04

नवगछिया : उच्चत्तम जलस्तर से मात्र 42 सेंटीमीटर दूर गंगा नदी इस्माइलपुर -बिंद टोली में बह रही है ||GS NEWS

नवगछियाDESK 040

नवगछियाइस्माइलपुर -बिंद टोली में गंगा नदी शुक्रवार की शाम को उच्चत्तम जलस्तर 33.45 मीटर से मात्र 42 सेंटीमीटर नीचे बह रही है।गंगा नदी के जलस्तर में भारी वृद्धि होने के कारण गोपालपुर प्रखंड के तिनटंगा करारी, गोपालपुर डिमाहा,सैदपुर ,सुकटिया बाजार व डुमरिया चपरघट पंचायतों की बडी आबादी बाढ से पूरी तरह से प्रभावित हो गई है। सुकटिया बाजार सहित दर्जनों गाँवों का प्रखंड मुख्यालय से सडक संपर्क भंग हो जाने के कारण रंगरा होकर आना -जाना पड रहा है। विभिन्न राजनीतिक दलों से जुडे नेताओं ने बाढ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर ततकाल बाढ पीडितों के बीच सूखा राशन वितरण करने की मांग की है। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नितेन्द्र सिंह उर्फ गुलाब व भागलपुर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष शीतल प्रसाद […]