Month: August 2021

नारायणपुर : मधुरापुर के दोमामला में चार प्राथमिकी दर्ज
महिला के साथ मारपीट प्राथमिकी दर्ज ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरDESK 040

नारायणपुर:प्रखंड के भवानीपुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत मधुरापुर निवासी बमबम चौधरी की पत्नी लाखो देवी ने अपने पड़ोसी मधुरापुर के जयप्रकाश चौधरी, हेमंत चौधरी, सेमंत चौधरी, रीना देवी पर जमीन विवाद के कारण घर में घुसकर मारपीट गाली-गलौज करने का आरोप लगाते हुए भवानीपुर ओपी में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। इसी विवाद में मधुरापुर निवासी हेमंत चौधरी की पत्नी सबीना देवी ने अपने पड़ोसी लाखों देवी, अंजनी देवी, रेणु देवी चंद्रशेखर चौधरीबजरंग चौधरी पर मारपीट गाली-गलौज का आरोप लगाते हुए भवानीपुर ओपी में प्राथमिकी दर्ज करवाई है उक्त जानकारी भवानीपुर ओपी अध्यक्ष रमेश कुमार साह ने देते हुए कहा कि इस मामले का अनुसंधान एसआई सुरेश मंडल कर रहे हैं। मधुरापुर निवासी सुरेश शर्मा की पत्नी अल्पना देवी ने गांव के […]

नवगछिया : प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सामुदायिक शौचालय का फीता काटकर किया लोकार्पण ||GS NEWS

UncategorizedDESK 040

नवगछिया – नवगछिया प्रखंड के विकास पदाधिकारी कुंदन कुमार ने शुक्रवार को लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान भारत मिशन के तहत ग्राम पंचायत पकरा और ग्राम पंचायत नागरह में सामुदायिक शौचालय का फीता काट कर लोकार्पण किया है. इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी नवगछिया कुंदन कुमार, ब्लॉक कॉर्डिनेटर सत्यप्रकाश सिंह, ग्राम पंचायत पकारा की मुखिया कदम देवी, मुखिया प्रतिनिधि अशोक शर्मा, ग्राम पंचायत नागरह के मुखिया भरतलाल पासवान, तकनीकी सहायक पूर्णिमा कुमारी समेत गांव के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे. DESK 04

नवगछिया : खगड़ा गांव में करीब 150 वर्ष पुराने कुआं का किया गया जीर्णोद्धार ||GS NEWS

नवगछियाDESK 040

नवगछिया – नवगछिया प्रखंड के खगरा गांव में 14 नंबर सड़क पर स्थित करीब 150 वर्ष पुराने कुंए का किया गया जीर्णोद्धार शुक्रवार को पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि आमोद कुमार साहू द्वारा किया गया. वैदिक विधि विधान से इस अवसर पर पूजा की गयी और पुनः कुआं का जनार्पन किया गया. ग्रामीणों ने बताया कि सन 18 सो 50 ईस्वी में स्वर्गीय चंदन प्रसाद सिंह ने इस कुएं का निर्माण कराया था. एक समय था जब यह कुआं रोज सैकड़ों राहगीरों का प्यास बुझाता था. कुंआ फिर से चालू हो जाने के बाद ग्रामीणों में खुशी देखी गयी. मौके पर मुखिया प्रतिनिधि अमोद साहू, इंद्रभुवन सिंह, चंद्र भूवन सिंह, पंडित निवास कुमर, आशु आनंद, वार्ड सदस्य अर्जुन मंडल व अन्य […]

नवगछिया : बाढ़ पीड़ितों की अनदेखी करने का आरोप लगा प्रखंड मुख्यालय में धरना देंगे मंदरौनी के मुखिया ||GS NEWS

नवगछियाबाढ़DESK 040

नवगछिया – बाढ़ राहत कार्य में अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए मंदरौनी पंचायत के मुखिया अजीत कुमार सिंह उर्फ मुन्ना शनिवार को रंगरा चौक प्रखंड मुख्यालय में धरना देंगे. शुक्रवार को देर शाम मुखिया ने बताया कि उनके पंचायत में एक हजार से अधिक परिवार 15 दिनों से बाढ़ पीड़ित हैं. ऐसे में प्रशासनिक स्तर से किसी भी प्रकार का राहत कार्य नहीं चलाया जा रहा है. मंदरौनी में सामुदायिक रसोई का संचालन तो किया जा रहा है लेकिन आवागमन की सुविधा नहीं रहने से पीड़ित रसोई तक नहीं पहुंच पा रहे हैं. मुखिया का कहना है कि शुक्रवार को महज 50 लोगों ने ही सामुदायिक रसोई में खाना खाया है. मुखिया का कहना है कि उनके पंचायत में […]

नवगछिया : भीमदास टोला के उसरहिया गांव में बाढ़ के पानी मे डूबने से वृद्धा की मौत ||GS NEWS

नवगछियाDESK 040

नवगछिया – रंगरा चौक प्रखंड के भीमदास टोला के उसरहिया गांव में बाढ़ के पानी में डूबने से एक वृद्धा सरयुग दास की पत्नी सोनिया देवी की मौत हो गयी है. मामले की सूचना मिलते ही लगा पुलिस ने वृद्धा के शव को कब्जे में लेकर नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. देर शाम तक वृद्धा का शव पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया था. मृतका के देवर फूचो दास ने बताया कि गुरुवार को उसकी भाभी सोनिया देवी गंगा स्नान करने गई थी और फिर वह वापस लौट कर घर नहीं आई. देर शाम तक खोजबीन करने के बाद कुछ भी पता नहीं चल पाया. शुक्रवार को ग्रामीण स्तर से दोपहर में आपकी भाभी का […]

भवानीपुर के पूर्व फौजी अजय यादव हत्याकांड में मुख्य आरोपी वशिष्ट यादव गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाDESK 040

नवगछिया – भवानीपुर गांव में हुए पूर्व अजय यादव हत्याकांड मामले में रंगरा पुलिस ने मुख्य आरोपी भवानीपुर निवासी वशिष्ट यादव को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है. रंगरा के थाना अध्यक्ष मेहताब खान ने जानकारी देते हुए कहा कि वशिष्ट यादव को भवानीपुर शिव मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया है. मालूम हो कि भवानीपुर गांव के राजमार्ग स्थित पूर्व फौजी अजय यादव के अर्ध निर्मित ढाबे पर ही उसकी हत्या इसी वर्ष 8 अप्रैल को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. पुलिस ने अब तक इस मामले में बुग्गी यादव, मिथिलेश यादव उर्फ मिथिला, धनंजय यादव की गिरफ्तारी कर ली है. मालूम हो कि मामले में मुख्य आरोपी और मास्टरमाइंड गोपी सरदार उर्फ गोपाल यादव […]