Month: May 2022

विश्व कछुआ दिवस पर हुए कई कार्यक्रम // GS NEWS

नवगछियानिभाष मोदी की रिपोर्टबिहारDESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर,विश्व कछुआ दिवस प्रत्येक 23 मई को मनाया जाता है, बताते चलें दुनिया भर में कछुआ और उनके लुप्त हो रहे आवासों की रक्षा के लिए लोगों को जागरूकता बढ़ाने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। इसे 2000 ईस्वी से अमेरिकी तोड़तोइज रेस्क्यू द्वारा मनाना शुरू किया गया है, जो 1990 में कछुए की सभी प्रजातियों की सुरक्षा के लिए स्थापित एक गैर-लाभकारी संगठन है। बिहार सरकार द्वारा संचालित पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग भागलपुर के निदेशक चिंतापल्ली ने कहा भागलपुर में हमारे विभाग द्वारा 1200 कछुए को रेस्क्यू किया गया और उसके उपचार के उपरांत विक्रमशिला गंगा डॉल्फिन सेंचुरी में छोड़ दिया गया। अभी 10 कछुए का उपचार चल रहा है , ठीक होने […]

महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ वैकल्पिक मोर्चा के द्वारा अंगिका विभाग में किया गया छात्र युवा सम्मेलन ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर, पूरे देश में महंगाई और बेरोजगारी चरम सीमा पर है ,चाहे घरेलू खाद्य पदार्थ के सामान, रसोई गैस या पेट्रोल डीजल हो। वह आसमान छू रहा है ।इसी बाबत आज तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के अंगिका विभाग में वैकल्पिक मोर्चा के द्वारा महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ सम्मेलन सह बैठक का आयोजन किया गया। छात्र युवा सम्मेलन के इस कार्यक्रम में वैकल्पिक मोर्चा के दर्जनों कार्यकर्ता वर्तमान सरकार को कोसते हुए महंगाई और बेरोजगारी को लेकर वार्ता करना चाहती है । इसी बिंदु पर समीक्षात्मक बैठक की गई और मीडिया से बात करते हुए अंगिका विभाग के डॉक्टर प्रोफ़ेसर योगेंद्र ने कहा की हमलोगों ने इस बैठक में निर्णय लिया है कि 29 मई को एक विशाल […]

भागलपुर के ललमटिया थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध अवस्था में मिली एक युवक की लाश, मृतक की पत्नी ने लगाया ननद और उसके बेटे पर हत्या का आरोप ||GS NEWS

अपराधनवगछियाभागलपुरBarun Kumar Babul0

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर के लालमठिया थाना क्षेत्र के रेलवे ट्रैक पर एक युवक की संदिग्घ अवस्था मे बॉडी मिली है। लोगों की माने तो उनका कहना है रेलवे पटरी क्रॉस करने के क्रम में इसकी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई, लेकिन मृतक की पत्नी का कहना है मेरे जायदाद पर मेरे मेरी ननद एवं उसके बेटे की नजर थी। जमीन जायदाद के चलते मेरी ननद सुनीता ऊर्फ पिंकू ने अपने भाई को मरवा डाला, 1 दिन पहले मेरी ननद रजिस्ट्री कराना चाहती थी उससे पहले भी जमीनी विवाद को लेकर कुछ झड़प हुआ था, मृतक की पत्नी ने यह भी बताया कि मेरी ननद के बेटे अमित ने इन्हें तीन – चार बार कॉल किया […]

नवगछिया प्रखंड उप प्रमुख ने अनुमंडल पदाधिकारी से की बिंदटोली एवं खैरपुर के आंगनबाड़ी केंद्रों में अनियमितता की शिकायत ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – नवगछिया के प्रखंड उप प्रमुख गौतम कुमार ने खैरपुर एवं बिंदटोली के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या क्रमशः 25 एवं 82 पर अनियमिता का आरोप लगाते हुए अनुमंडल पदाधिकारी से लिखित शिकायत की है. प्रखंड उप प्रमुख गौतम कुमार का कहना है कि पिछले दिनों उन्होंने दोनों आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया था जिसमें सेविका और सहायिका ने वरीय पदाधिकारियों पर 3500 रुपये प्रति माह मांगने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी. उपप्रमुख ने बताया कि निरीक्षण के क्रम में केंद्र पर बच्चों की संख्या नगण्य थी. मामले में प्रखंड उप प्रमुख ने अनुमंडल पदाधिकारी से कार्रवाई करने की मांग की है. DESK 04

हथियार के साथ घर में घुसकर मारपीट एवं लूटपाट करने को लेकर कौशिकीपुर सहौरा पंचायत के सरपंच ने रंगरा थाने में दिया आवेदन  ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

  हथियार के साथ घर में घुसकर मारपीट एवं लूटपाट करने को लेकर कौशिकीपुर सहौरा पंचायत के सरपंच लक्ष्मीदेवी ने रंगरा थाने में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है. थाने में दिए अपने आवेदन में लक्ष्मी देवी ने बताया है कि आज दोपहर को हथियार से लैस लगभग 10 लोग भद्दी भद्दी गालियां देते हुए मेरे घर में अचानक घुस गए और मेरे एवं मेरे बहू के साथ  मारपीट करने लगे. साथ ही मेरे हाथ से गोदरेज का चाबी छीन कर उसमें रखे डेढ़ लाख रुपए मूल्य के सोने के चेन एवं 25 हजार नगद निकाल लिया. जाते-जाते कहा कि ज्यादा सरपंची मत दिखाओ. अगर दोबारा आए तो जान से हाथ धोना पड़ेगा. वही दो लोग अपने को पुलिस बता […]

अम्भो में बिहार सरकार की जमीन पर बसे 40 अतिक्रमणकारियों के घरों पर चले बुलडोजर ||GS NEWS

नवगछियाबिहारDESK 040

नवगछिया के खरीक प्रखंड के गोट खरीक पंचायत अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 31 के समीप स्थित अंभो गांव में एनएच से सटे बिहार सरकार ( गैर मजरूआ आम) की 360 डिसमिल जमीन पर कई सालों से बसे 40 अतिक्रमणकारियों के घरों पर प्रशासन का बुलडोजर चला. नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देशन में अतिक्रमणकारियों द्वारा बिहार सरकार की अधिक्रमित जमीन को मुक्त कराया. अधिक्रमितजमीन को मुक्त कराने के लिए नवगछिया एसडीओ द्वारा 200 पुलिस बल और एक 100 महिला पुलिस बल और प्रशासनिक पदाधिकारियों की टीम को प्रतिनियुक्त किया गया था. अतिक्रमित घरों को ढाहने के लिए जेसीबी मशीन लगाया गया . जेसीबी मशीन से जब घर गिराने की प्रक्रिया शुरू हुई तो कई अतिक्रमणकारी खुद अपने घरों को तोड़कर हटाने लगे […]

भ्रमरपुर में सात दिवसीय भागवत कथा का शुभारंभ ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 040

नारायणपुर- प्रखंड के नगरपारा पुरब पंचायत के भ्रमरपुर गॉव के मध्य टोला में अरविंद झा के आवास परिसर में रविवार से सात  दिवसीय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा ज्ञानयज्ञ का शुभारंभ परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज, मुख्य अतिथि ति.मा.भा.वि.वि के पूर्व छात्र कल्याण समिति के अध्यक्ष  मणिनाथ चौधरी ,विशिष्ट अतिथि महंत नवल किशोर दास एवं शशिकांत झा ने सामुहिक रूप से द्विप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम का संचालन भजन सम्राट हिमांशु मोहन मिश्र उर्फ दीपक जी कर रहे थे.कथा वाचक गिरिशानंद ने कहा कि भागवत कथा का श्रवण करने से मानव कल्याण का भागी होता है इस दौरान बड़ी संख्या में भ्रमरपुर,चकरामी,सतियारा समेत अन्य गॉव के श्रद्धालू ने कथा का श्रवण किया.मौके पर मिहिर मोहन मिश्र,मनोहर झा,समेत अन्य ग्रामीण एवं युवाओ […]

नवगछिया में खिलाड़ियों को दिया गया प्रमाण पत्र ||GS NEWS

खेल खिलाड़ीनवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – एसपीएस ताइक्वांडो प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जेम्स फाइटर के नेतृत्व में खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र दिया गया. जेम्स फाइटर ने बताया कि पिछले दिनों भागलपुर जिला ताइक्वांडो संघ के द्वारा बेल्ट प्रमोशन टेस्ट का आयोजन हुआ था. जिसमें एसपीएस प्रशिक्षण केंद्र के सात खिलाड़ियों ने बेल्ट प्रमोशन परीक्षा दिया था. उत्तीर्ण हुए खिलाड़ियों ब्लू वन बेल्ट में प्रियांशु कुमार, प्रिया कुमारी, हरिओम कुमार, मीनाक्षी कुमारी, ब्लू बेल्ट में अनन्या वत्सलय, ग्रीन बेल्ट में भूपेंद्र कुमार, येलो बेल्ट में युवराज कुमार को प्रमाणपत्र दिया गया. मुख्य अतिथि शिक्षाविद रामकुमार साहू एवं समाजसेवी रामसेवक भगत ने मौके पर खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र दिया और हौसलाफजाई भी की. इस अवसर पर ताइक्वांडो जिला महासचिव घनश्याम प्रसाद, जिला सचिव जेम्स फाइटर, […]

नवगछिया हाई स्कूल में खेल समर कैम्प प्रारंभ ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – नवगछिया खेल संघ के तत्वावधान में खेल समर कैम्प का आयोजन हाई स्कूल नवगछिया में रविवार को आरंभ हुआ.  शिविर में क्रिकेट, योगा,  ताइक्वांडो, फिजिकल फिटनेस एवं बालिकाओ को आत्मरक्षा के तरीके की ट्रेनिंग दी जा रही है. शिविर मुख्य प्रशिक्षक सह संयोजक घनश्याम प्रसाद , सहायक कोच संजय सिंह, मोनी कुमारी, मो नाजिम, मुकेश कुमार सुमन के. देखरेख में चल रहा है. इस अवसर पर नवगछिया खेल संघ के अखिलेश पाण्डेय ,अनुराग साह, खेल शिक्षक मो गुलाम मुस्तफा,पंकज कुमार आदि उपस्थित थे. शिविर 8 दिनो तक चलेगा. उक्त आशय की जानकारी ताइक्वांडो मीडिया प्रभारी सह कोच विकास चौरसिया ने दी. DESK 04