Month: May 2022

नारायणपुर के मधुरापुर छोटी मस्जिद के इमाम नें दर्ज कराई प्राथमिकी // GS NEWS

नवगछियानारायणपुरभागलपुरDESK 04 B0

नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर ओपी क्षेत्र के मधुरापुर वासी मु आरिफ ने मधुरापुर छोटी मस्जिद के इमाम सहित मु मेराज, मु फारूक, मु अजहर, मु अफरोज, पटनिया, अब्दुल जब्बार, मु जावेद, मु इलियास सहित एक दर्जन व्यक्ति के विरुद्ध मारपीट गाली-गलौज का आरोप लगाते हुए भवानीपुर ओपी में आवेदन दिया है। दिए गए आवेदन में कहा गया है कि मु आरिफ के चाचा को सभी ने मिलकर गाली गलौज मारपीट करके जान मारने की धमकी दिया।मामला के बारे में भवानीपुर ओपीध्यक्ष रमेश कुमार साह ने कहा जांचो उपरांत कार्रवाई होगी। DESK 04 B

सम्मान समारोह आयोजित कर बिहपुर में बिजली एसडीओ व नवगछिया एडीओ को दी गई विदाई // GS NEWS

नवगछियाबिहपुरभागलपुरDESK 04 B0

बिहपुर विद्युत उपकेंद्र परिसर में सोमवार को समारोह आयोजित कर बिजली एसडीओ व नवगछिया एडीओ को पूरे सम्मान के साथ विदाई दी गई।समारोहकी अध्यक्षता बिहपुर जेई रविशंकर कुमार ने किया।मालूम हो कि विद्युत अवर प्रमंडल,बिहपुर के एसडीओ अभिषेक कुमार का स्थानांतरण भागलपुर के मोजाहिदपुर विद्युत सब डिवीजन में हो गया है। जबकि नवगछिया डिवीजन के एडीओ अनंत कुमार का स्थानांतरण भी अन्यत्र हो गया।इस मौके पर बताया गया कि सुल्तानगंज के एसडीओ मिथिलेश कुमार मिंटू का स्थनांतरण बिहपुर हुआ है।इधर विदाई सह सम्मान समारोह में नवगछिया अनुमंडल के लगभग सभी उपकेद्रों के कर्मी,मानव बल व मीटर रीडर शामिल हुए।इस मौके पर दोनो अधिकारियों को अंगवस्त्र,बुके व उपहार देकर विभागीय कर्मियों ने व नवगछिया पुलिस जिला बाल बैडमिंटन संघ के सचिव […]

5 घरों में लगी भीषण आग ,हुई लाखों की क्षति, मामला बिहपुर प्रखंड के बभनगामा पंचायत के पठान टोला का // GS NEWS

नवगछियाबिहपुरभागलपुरDESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर नवगछिया बिहपुर प्रखंड के बभनगामा पंचायत के पठानटोला के सामने14 नंबर सड़क के किनारे वार्ड नंबर आठ में अचानक से लगी आग में पांच घर स्वाहा हो गया।सभी लोग उक्त जगह पर नए बसे थे।इसलिए सबों ने पाई पाई जोड़कर नया घर भी बनाया था, नया बसा बसाया घर जलकर स्वाहा हो गया। घटना की सूचना पर सीओ रोहित कुमार,थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह व पुलिस अवर निरीक्षक बिट्टू कुमार कमल पुलिस बलों एवं दमकल के साथ मौके पर पहुंचे। घरों में भूसा रहने के कारण आग और भी अधिक भयानक व प्रचंड हो गया था।दमकल एवं किसानों के बाेरिंग के पानी के सहारे जब तक आग पर काबू पाया गया। जब तक मोथरी यादव,बोतल यादव,श्रीयादव,रामदेव यादव,पतलू यादव,स्वरूप […]

श्रावणी मेला मे डेढ़ माह शेष प्रशासनिक एंव दुकानदारों द्वारा तैयारी जोर शोर से इस बार मेला मे अरबों का होगा कारोबार // GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर सुलतानगंज के अजगैबीनाथ धाम मे विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला मे महज डेढ़ माह शेष रहने पर प्रशासनिक तैयारी शुरू हो गई हैं ।साथ ही स्थानीय. दुकानदारों. ने भी कांवर कि दुकानें सहित अन्य दुकानदारों ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दिया है। दुकानदारों ने बताया कि 2 साल से श्रावणी मेला का आयोजन नहीं होने से 5 लाख रुपये से भी अधिक का नुकसान हो चुका है। जिसके कारण इस बार कावड़ियों के जुड़े सामानों को अधिक स्टॉक नहीं किए हैं। मेला चलने के बाद ही सामानों का थोक विक्रेता से खरीदारी की जाएगी। कई दुकानदारों ने बताया है कि मेला में कांवरियों के चलने के बाद ही हम लोग दुकान में दुकानदारी को लेकर सामानों […]

महंगाई को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा बिहपुर प्रखंड में आयोजित हुई एक दिवसीय धरना प्रदर्शन // GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 04 B0

निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर नवगछिया के बिहपुर प्रखंड में महंगाई को लेकर एक दिवसीय धरना का कार्यक्रम कांग्रेस पार्टी के द्वारा किया गया। जिसका नेतृत्व कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में आए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने धरना में सम्मिलित होकर बढ़ती महंगाई का विरोध किया है। धरना के दौरान बढ़ती महंगाई को लेकर सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई। वहीं कांग्रेस विधायक दल के नेता ने लगातार बढ़ रहे पेट्रोल, डीजल, गैस सिलेंडर, खाद्य पदार्थों सहित किसानों की समस्या सहित खाद नहीं मिलने को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा है वहीं उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार महंगाई की बात नहीं कर मंदिर मस्जिद के मुद्दे को लेकर लोगों को देश में दिग्भ्रमित करने […]

पेंशनर समाज के लोगों के बीच हुआ सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन, समाजसेवी विजय यादव ने किया सबों को अंग वस्त्र देकर किया सम्मानित // GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 04 B0

निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर नाथनगर के पिपरपाती काली स्थान धर्मशाला में पेंशनर समाज के लिए सभा सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुवात सभा में आए सभी सम्मानित पेंशनर समाज के लोगो को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। पेंशनर समाज के सचिव उमेश प्रसाद ने बताया कि पेंशनर समाज के लोगों की एक मात्र इच्छा है कि उनके लिए एक पेंशनर भवन का निर्माण हो, जिसके लिए वे लोग जमीन भी ढूंढ रहे हैं। शहर में नगर निगम के पास भी कई स्थानों पर जमीन खाली है। इस दिशा में भी कार्य करें और पेंशनर समाज के लिए एक भवन का निर्माण करवाएं। वही समाजसेवी विजय कुमार यादव ने बताया कि सभा में उपस्थित सभी गार्जियन […]