Month: May 2022

शादी का प्रलोभन देकर युवक को यूपी से बुलाकर की ठगी ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

लड़की हुई फरार, स्थानीय लोगों ने सबों को दबोच नवगछिया – शादी का प्रलोभन दे कर यूपी से एक युवक को नवगछिया बुलाकर 70 हजार रुपये ठगी कर लेने का मामला प्रकाश में आया है. मामला जगजाहिर तब हुआ जब सोमवार को देर रात मौके से लड़की फरार हो गयी. इसके बाद दोनों पक्ष हंगामा करने लगे और यह देख नया टोला टीचर्स कॉलोनी के स्थानीय लोगों ने यूपी के एक लड़के के समेत उसकी शादी कराने आये कुल चार लोगों को दबोच कर मामले की सूचना पुलिस को दी है. स्थानीय लोगों ने सबों को नया टोला स्थित सामुदायिक भवन में रखा है. यूपी के इटावा जिले के बिसनी कन्हउपुर निवासी परसुराम कुमार के पुत्र बबलू कुमार ने बताया […]

अपराध की रणनीति बना रहे युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

खरीक प्रतिनिधि क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की रणनीति बना रहे कठेला का शातिर निगम कुमार,और ऋषव कुमार के छोटे भाई केशवकुमार को शराब पीकर उपद्रव के जुर्म में पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया है. थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि थानाध्यक्ष पर गोली फायर करने के मामले में आरोपित ऋषभ कुमार ,निगम कुमार, ऋषभ का छोटा भाई और अन्य तीन चार अपराधी शराब पीकर किसी बड़े अपराधिक घटना को अंजाम देने की रणनीति बना रहा था इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने. छापेमारी की जिसमें ऋषभ और अन्य तीन चार अपराधी भागने में कामयाब रहे जबकि मौके पर पुलिस ने दो अपराधियों को दबोच लिया. दोनों युवक के अल्कोहल की जांच करने पर […]

चूल्हे से निकली चिंगारी से दस बासा जलकर राख ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 040

बिहपुर- सोमवार की दोपहर करीब 11बजे सोनवर्षा दोमुही चौक एवं बभनगामा के बीच चौदह नंबर सड़क पर चूल्हे से  निकली चिंगारी ने दस बासा को जलाकर राख  दिया.मिली जानकारी के अनुसार मुनिलाल यादव, मोसरी यादव, रामजी यादव, सरूफ  यादव, धानो यादव, श्री यादव, विलक्षण यादव आदि का बासा शामिल हैं . रामजी यादव का दो खस्सी एवं पांच हजार रुपया जल गया।इस अगलगी की सूचना पर बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह, पीएसआई बिट्टू कुमार कमल समेत सीओ रोहित कुमार व दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच गये.वही काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.बता दें की बासा में भूसा व अन्य समान जल गया.किसानों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था।बासा की जगह  सिर्फ चदरा बच गया हैं. […]

महंगाई बढ़ती जा रही हैं सरकार गूंगी – बहरी बनी बैठी हुई हैं – नगर विधायक अजीत शर्मा, महंगाई व बेरोजगारी को ले कांग्रेसियों ने दिया धरना ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरभागलपुरDESK 040

बिहपुर-  सोमवार को प्रखंड मुख्यालय बिहपुर के परिसर में कांग्रेसियों ने बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ एक दिवसीय धरना दिया.इस धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष परवेज जमाल एवं संचालन जिला उपाध्यक्ष गिरधर राय ने किया.इस धरना में नगर विधायक अजीत शर्मा भी मौजूद थे।इस धरना में कांग्रेसियों ने बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी पर  केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला.विधायक श्री शर्मा ने कहा सरकार की गलत  नीतियों के कारण आर्थिक त्रासदी आ गई हैं.बढ़ती महंगाई ने आम आदमी का बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया हैं. उन्होंने कहा पेट्रोल -डीजल के साथ बढ़ती रसोई गैस की कीमतों एवं खाने -पीने के रोजमर्रा के समान की कीमतों में इजाफा से साधरण आदमी संतुष्ट जीवन भी नही जी […]

बिहपुर उपप्रमुख को मिला जान से मार देने की धमकी, उपप्रमुख ने थाने में सनहा दर्ज करने को दिया आवेदन ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 040

बिहपुर- बिहपुर प्रखंड के उपप्रमुख मोहम्मद एनामूल को 22 मई को सरकारी जमीन को अतिक्रमण करने वालों अतिक्रमणकारियों द्बारा जान से मारने की धमकी मिला हैं.उपप्रमुख  ने बिहपुर थाने में सनहा दर्ज कराने को आवेदन दिया हैं .जिसमें उसने मोहम्मद अलाउद्दीन एवं मोहम्मद समीर को नामजद किया हैं.अपने आरोप में बताया की इन दोनों उपरोक्त नामजदों ने धमकी दिया की  अगर मेरे मकान का अतिक्रमण मुक्त हुआ तो आपको जान से मार देंगे और मुकदमा भी दर्ज करूंगा.दोनों ने बिहपुर हाट के पास सरकारी जमीन को अतिक्रमण कर घर बना रखा हैं.अतिक्रमण मुक्त कराना तो सरकार का काम होता हैं, इसमें उप प्रमुख की कोई भूमिका नही होती हैं.बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया आवेदन के आलोक में पड़ताल किया […]

नारायणपुर : दो पक्षों में मारपीट,प्राथमिकी दर्ज ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरभागलपुरBarun Kumar Babul0

नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर बाजार स्थित काली मंदिर के पास मस्जिद के गेट के सामने दो पक्षों में मारपीट को लेकर भवानीपुर ओपी में एक दुसरे के विरुद्ध आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज की है.उक्त जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया की एक पक्ष के मो आरिफ ने मस्जिद के इमाम सहित एक दर्जन लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की है.दुसरे पक्ष के खगड़ियॉ जिले के इस्लामपुर निवासी मधुरापुर मस्जिद के इमाम ने अयूब अली समेत एक दर्जन लोगों के विरुद्ध मारपीट की प्राथमिकी दर्ज की है.घटना को लेकर कांड के अनुसंधान कर्ता छानबीन में जुटी है.जॉचोपरांत कार्यवाई की जाएगी.  Barun Kumar Babul

BDO साहब बोलते हैं घर नहीं बनाया तो होगी प्राथमिकी,कर्मचारी और थाना प्रभारी भगा रहे हैं जमीन से ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरBarun Kumar Babul0

नारायणपुर के विस्थापित ने एसपी और एसडीओ से लगाई न्याय की गुहार नारायणपुर – गंगा कटाव से 1976 ई.में कटाव पीड़ीत विस्थापित परिवार नारायणपुर रेलवे स्टेशन की ट्रेक के नीचे गुजर बसर कर रहे थे.रेलवे द्वारा  जमीन से हटाए जाने के बाद कर्ज लेकर खरीदी गई जमीन पर भी थाना प्रभारी और कर्मचारी मिलकर रहने नहीं दिया जा रहा है.  जिसको लेकर पीड़ित परिवार नवगछिया एसपी और एसडीओ से न्याय मांगने के लिए उनके कार्यालय पहुंच न्याय की मॉग की है.आवेदन में बताया गया है की वर्ष 2011 में खरीदी गई अपनी जमीन पर रेलवे द्वारा हटाने एवं बीडीओ साहब द्वारा प्रधानमंत्री आवास निर्माण का दवाब पर खरीदी गई जमीन पर बसने चले गए मगर उन्हें क्या पता था कि […]

नवगछिया अनुमंडल कार्यालय में आपूर्ति अनुश्रवण समिति की बैठक का किया गया आयोजन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – नवगछिया अनुमंडल सभागांर में सोमवार को अनुमंडल आपूर्ति अनुश्रवण समिति की बैठक नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी यतेंद्र कुमार पाल के नेतृत्व में आयोजित किया गया. बैठक में अनुश्रवण से संबंधित विभिन्न मामलों पर विचार विमर्श किया गया. बैठक में इस्माइलपुर के जिला पार्षद विपिन कुमार मंडल ने परवत्ता पंचायत के डीलर के मनमानी की शिकायत की. जबकि जिला पार्षद ने कहा कि नारायणपुर लक्ष्मीपुर पंचायत में एक ही जविप्र दुकान होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. जिला पार्षद ने पंचायत में एक और जविप्र की दुकान खोलने की मांग की. नारायणपुर की जिला पार्षद उषा देवी ने नारायणपुर प्रखंड कार्यालय में आपूर्ति पदाधिकारी के नहीं रहने की शिकायत की. नवगछिया प्रखंड की जिला पार्षद नंदनी […]