Month: May 2022

कूंडी गांव के एक 17 वर्षीय युवक का ठनका गिरने से हुई मौत // GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 04 B0

निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर जिले के जगदीशपुर थाना अंतर्गत कुंडी गांव के निवासी सत्तन पासवान के सत्रह वर्षीय पुत्र गौरव कुमार पासवान का ठनका गिरने से मौत हो गई है,सत्तन पासवान को तीन पुत्री के बीच एक पुत्र था, पुत्र की मौत से पूरा परिवार में कोहराम मच गया है, बताया जा रहा है कि मृतक के पिता सत्तन पासवान दिल्ली में रहकर मजदूरी का कार्य कर परिवार का भरण पोषण करता था, वहीं मृतक गौरव पासवान उनके घर का इकलौता चिराग था जो ठनका गिरने से उसकी मौत से घरों का चिराग बुझ गया मृतक गौरव कुमार पासवान इस बार पंचानन झा उच्च विद्यालय बैजानी से मैट्रिक की परीक्षा पास कर आगे की पढ़ाई के पूर्व ही मौत हो गयी। […]

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन भागलपुर द्वारा स्कूली बच्चों के लिए हुआ समर कैंप का आयोजन // GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर के स्थानीय होटल में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन भागलपुर शाखा के द्वारा स्कूली बच्चों के लिए पांच दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया है । अध्यक्ष सुनीता सराफ के नेतृत्व में आयोजित कैंप के दौरान बच्चों को क्रिएटिव आर्ट की जानकारी दी जा रही है । सुनीता सराफ ने बताया कि पांच दिवसीय आयोजन के दौरान बच्चों के सर्वांगीण विकास को लेकर डांस, कुकिंग, स्विमिंग गेम, पर्यावरण और विटामिन के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी जा रही है । समर कैंप में बड़ी संख्या में स्कूली छात्र छात्राएं भाग ले रहे हैं। DESK 04 B

एक कट्टा और तीन कारतूस के साथ एक युवक को सीआईटी वन की टीम ने धर दबोचा // GS NEWS

अपराधनिभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 04 B0

निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर के मनाली रोड स्थित व्यवहार न्यायालय गेट के पास सीआईटी वन के गस्ती के दौरान बरारी थाना क्षेत्र का रहने वाला मेजर यादव को गिरफ्तार किया गया है। जब सीआईटी वन की गश्ती टीम गस्ती पर थी तो उसे देख कर मेजर यादव भागने का प्रयास करने लगा तभी सीआईटी वन की टीम को कुछ शंका हुआ और उसे खदेड़ कर पकड़ा गया, मेजर यादव के पास से एक कट्टा और तीन कारतूस बरामद हुआ ।उसे सीआईटी वन की गस्ती टीम ने तिलकामांझी थानाध्यक्ष को सौंप दिया। बताते चलें कि बरारी थाना क्षेत्र का रहने वाला मेजर यादव का अपराधिक इतिहास भी रहा है, कई केस में वह जेल भी जा चुका है। DESK 04 B

महंगी कार के साथ दो शराब तस्कर गिरफ्तार // GS NEWS

अपराधनिभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 04 B0

निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर के जीरोमाइल और तिलकामांझी पुलिस ने नाकाबंदी कर एक लग्जरी गाड़ी से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है। मामले में पुलिस ने दिल्ली रजिस्ट्रेशन वाली स्कोडा कार को जप्त किया है ।कार पर सवार दो लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है ।गिरफ्तार लोगों में मधेपुरा जिला के चौसा निवासी सौरभ कुमार यादव और मुरलीगंज निवासी सौरभ कुमार शामिल है । जीरोमाइल थाना अध्यक्ष एसआई कौशल भारती ने बताया कि तस्कर शराब को झारखंड से लेकर मधेपुरा जा रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर जीरो माइल चौक से ठीक पहले नाकाबंदी की गई इसमें डी एल 8 सीएक्स 1771 रजिस्ट्रेशन वाली सिल्वर रंग की स्कोडा कार में 118 बोतल शराब मिली। कार पर शराब […]

28 मई को भागलपुर में बाल विधानसभा सत्र का होगा आयोजन, बच्चे ही सरकार और विपक्ष का करेंगे रोल अदा // GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर मे 28 मई को बाल विधान सभा का आयोजन किया जा रहा है, इस बाल विधानसभा कार्यक्रम के आयोजन में भागलपुर के ही बच्चे इसमें अपनी रोल अदा करेंगे !इसी बाबत आज जिला स्कूल प्रांगण में डीईओ संजय कुमार की अध्यक्षता में कई शिक्षकों के साथ विशेष बैठक रखी गई, मीडिया से बात करते हुए डीईओ संजय कुमार ने कहा कि अपने भागलपुर मे आगामी 28 मई को विधानसभा अध्यक्ष का कार्यक्रम है । इस कार्यक्रम में बच्चे ही विधानसभा के रोल में रहेंगे। चाहे वह एमएलए हो या फिर कोई मंत्री ।सभी बच्चे ही इसकी प्रस्तुति करेंगे ।इस विधानसभा सत्र के कार्यक्रम में बच्चे ही सरकार और विपक्ष का भी रोल अदा करेंगे। इस कार्यक्रम […]

शराब तस्करी मामले में एक युवक को सुनाई गई 5 साल की सश्रम कारावास और एक लाख रुपए आर्थिक दंड की सजा // GS NEWS

अपराधनिभाष मोदी की रिपोर्टभागलपुरDESK 04 B0

निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर के तिलकामांझी अंतर्गत 19 दिसंबर 2021 को शराब तस्करी मामले में एक युवक को 5 साल की सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई एवं आर्थिक दंड के रूप में एक लाख रूपये का जुर्माना भी किया गया नहीं देने पर 6 महीने की अतिरिक्त सजा भी सुनाई गई ।बताते चलें कि तिलकामांझी थाना अंतर्गत दीवागस्ती में मनाली चौंक के पास तीन व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में खड़ा था। शंका होने पर जब पुलिस उसके पास गई तब तक दो व्यक्ति फरार हो गए और एक बिहपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला युवक रोहित कुमार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। बताते चलें कि उस रोहित कुमार को पकड़ने के बाद उसके पास से भारी मात्रा में करीब एक सौ […]

विश्वविद्यालय एफिलिएटिड प्राचार्य एवं सभी शिक्षक शिक्षकेतर कर्मचारी संघ भागलपुर के द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में किया गया एक दिवसीय धरना कार्यक्रम का आयोजन // GS NEWS

UncategorizedDESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में विश्वविद्यालय एफिलेटेड प्राचार्य एवं सभी शिक्षक शिक्षकेतर कर्मचारी संघ भागलपुर द्वारा एक दिवसीय धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस धरना कार्यक्रम के संयोजक डॉ प्रदीप कुमार सिंह एवं निवेदक डॉक्टर सलाउद्दीन एहसान के अलावे दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे ।इनलोगों की मांगे हैं की जल्द से जल्द सरकारी अनुदान महाविद्यालय को उपलब्ध कराई जाए जिससे शिक्षा व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके, विलंब होने के कारण एफिलिएटिड महाविद्यालय के साथ सौतेला व्यवहार करते हुए छात्रों को सीट वृद्धि नहीं होने का कारण कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है इस पर भी विश्वविद्यालय जल्द से जल्द विचार करें और सबसे अहम मुद्दा जो है वह है विश्वविद्यालय में स्थाई […]

विवाद में भागलपुर के तिलकामांझी मे चला लहसुनियां बम, दुकान में घुसकर मारपीट व लूटपाट // GS NEWS

अपराधनिभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 04 B0

घायल युवक हैदराबाद में करता है सिक्योरिटी एजेंसी में काम निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर के तिलकामांझी थाना क्षेत्र के जेल रोड पर एक कॉमप्लेक्स में दो दर्जन शरारती तत्वों ने जमकर उपद्रव मचाया। घटना में एक दुकान में घुसकर युवक के साथ मारपीट की गई ,साथ ही ऑटो पार्ट्स दुकानदार का मोबाइल भी ले उड़े। इलाके में दहशत फैलाने के लिए कॉन्प्लेक्स में उपद्रवियों ने लहसुनिया बम भी छोड़ दिया। घटना तिलकामांझी थाना क्षेत्र से महज 50 गज की दूरी पर घटी ।घटना की सूचना मिलते ही तिलकामांझी थानाध्यक्ष फौरन मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही सभी उपद्रवी वहां से भाग खड़े हुए। इधर पुलिस ने पीड़ित को किसी तरह बचाया और उसे लेकर थाना पहुंची जहां पीड़ित युवक ने […]

गौशाला पोखर के पास लगा जाम, लोगों को आवागमन में हुई परेशानी  ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया में नमामी गंगे का कार्य प्रगति पर रहने के कारण सोमवार देर शाम को नवगछिया शीतल सिंह पोखर के पास भयानक जाम लग गया. जिससे आमलोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. जाम में फंसे राजद के नेता तनवीर बाबा ने कहा कि नवगछिया महाराज जी चौक से लेकर थाना तक सड़क अतिव्यक्त है. ऐसी स्थिति में नमामि गंगे का कार्य दिन में किया जा रहा है. जाम लगने का यही कारण है. राजद के प्रवक्ता विश्वास झा भी जाम में फंसे नजर आये. मौके पर ही उन्होंने कहा कि अतिव्यस्त क्षेत्र है, ऐसे में कार्य रात में करना चाहिए. प्रशासन को इस समस्या पर ध्यान देना चाहिए. स्थल पर प्रतिनियुक्त नमामि गंगे के अभियंता ने कहा कि […]