Month: July 2022

BIKE के डिक्की से उचक्कों ने उड़ाए 1 लाख 95 हज़ार 800 रूपये || GS NEWS

अपराधनिभाष मोदी की रिपोर्टभागलपुरBarun Kumar Babul0

भागलपुर।गुरुवार की देर शाम भागलपुर के लोदीपुर थाना क्षेत्र के चकधरिया ग्राम में कलेक्शन कर भारत फाइनेंस कर्मी के बाइक में रखे गए ₹195800 उड़ा लिए गए। मामले में भारत फाइनेंस कंपनी के कर्मी सोनू कुमार ने लोदीपुर थाना में अज्ञात के खिलाफ आवेदन दिया है। भारत फाइनेंस कंपनी के फिल्ड अफ़सर सोनू कुमार ने बताया कि फील्ड का काम काफी जो खतरा हो गया है पहले इतना भय नहीं रहता था अब पैसा लेकर जाने में डर लगता है । शक धरिया में एक मीटिंग के दौरान भगदड़ हो गया था । लोग एक सुर में कहने लगे की पैसा नहीं देंगे वही इस भगदड़ के दौरान ही कुछ अपराधिक तत्वों ने मेरे मोटरसाइकिल से ₹195800 निकाल लिए। वहीं […]

नवगछिया SDM ने ढोलबज्जा पंचायत पहुंचकर विभिन्न सरकारी योजनाओं का जांच कर दिया जरूरी दिशा-निर्देश || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया एसडीओ यतेंद्र कुमार पाल ने ढोलबज्जा पंचायत पहुंचकर विभिन्न सरकारी योजनाओं का जांच कर जरूरी दिशा-निर्देश दिया। एसडीओ ने ढोलबज्जा थाना चौक से ढोलबज्जा महादलित टोला तक जलजमाव की स्थिति को भी देखा। उन्होंने कहा कि अधूरे पड़े नाली निर्माण कार्य को बड़ा करके तुरंत ठीक किया जाय। सड़क के दोनों किनारे सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर दुकान चला रहे लोगों को दो दिनों के अंदर जमीन खाली करने को कहा नहीं तो आगे कानूनी कारवाई की जाएगी। ढोलबज्जा अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुंदन रानी से स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। स्थानीय लोगों द्वारा एम्बुलेंस की मांग पर एसडीओ ने कहा कि मुख्यमंत्री परिवहन योजना के अंतर्गत 50 फीसदी […]

117 बेटिकट यात्रा कर रहे थे यात्री से वसूला गया जुर्माना, नवगछिया स्टेशन पर चलाया गया जाँच अभियान || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

आदर्श स्टेशन नवगछिया में टिकट जांच अभियान चलाया गया। खगड़िया के रेलवे न्यायिक दण्डाधिकारी तेज कुमार प्रसाद की उपस्थिति में टिकट जांच किया गया। जिसमें कुल 117 व्यक्ति बिना टिकट यात्रा करते हुए पाये गए। जिनसे बतौर किराया एवं जुर्माना 49,645रू मौका ए वारदात पर वसूल कर आगे यात्रा जारी रखने की अनुमति दिया गया। 18 ऐसे यात्री जो किराया जुर्माना देने में असमर्थ रहे ।उन्हें न्यायिक दण्डाधिकारी के समक्ष उपस्थित किया गया जिनसे कुल रकम 5575रू रेलवे ड्यूज वसूला गया।थाना प्रभारी एवं रेलवे सुरक्षा बल का सहयोग सराहनीय रहा । DESK 04

विधायक अजीत शर्मा ने किया जहाँगीरपुर बैसी में कोसी के कटाव का जायजा, कहा – बिहार सरकार के अधिकारी संवेदनहीन, कटाव पीडितों की नहीं ली अब तक सुध || GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता सह भागलपुर के नगर विधायक अजीत शर्मा ने शुक्रवार को अपने सहयोगियों के साथ कोसी नदी में हो रहे जहाँगीरपुर बैसी में हो रहे कटाव का जायजा लिया. उन्होंने कहा कि ग्रामीण अपने ही हाथों से पाई -पाई जोड़कर बनाये पक्के के मकान को स्वयं अपने हाथों से तोड रहे हैं. क्योंकि पिछले एक सप्ताह से भी अधिक दिनों से कटाव में दर्जनों लोगों के घर नदी में समा गये. परन्तु अब तक बिहार सरकार के अधिकारियों ने कटाव से विस्थापित परिवारों की सुध लेना भी उचित नहीं समझा. जिस कारण कटाव से विस्थापित परिवार खुलेआसमान के नीचे भूखे -प्यासे रहने को विवश हैं. उन्होंने कहा कि फ्लड फायटिंग के नाम पर लूट फायटिंग […]

जाह्नवी चौक के पास सड़क हादसे में महिला की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने ढाई घंटे तक किया सड़क जाम || GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारDESK 04 B0

नवगछिया – विक्रमशिला सेतु पथ पर जाह्नवी चौक के पास एक अनियंत्रित ट्रक के चपेट में आ कर बाइक पर सवार एक महिला की मौत हो गयी है. घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने जाह्नवी चौक के पास ढाई घंटे तक सड़क को जाम कर दिया. पुलिस पदाधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा मुआवजे का आश्वासन दिए जाने के बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया और शव का पोस्टमार्टम करवाने को तैयार हुए. जबकि ग्रामीणों ने ही ट्रक चालक को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया था. मृतिका जगतपुर निवासी विपिन यादव की पत्नी सलिता देवी है. जानकारी मिली है कि सलिता देवी अपने भांजे बिहपुर निवासी अनिल यादव के साथ अपने बीमार पुत्र मिथुन कुमार को भागलपुर एक चिकित्सक के […]

आवासीय Gyan Vatika विद्यालय के 8 बच्चे नवोदय विद्यालय के प्रवेश परीक्षा में हुए सफल || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरशिक्षाDESK 04 B0

नवगछिया – आवासीय ज्ञानवाटिका विद्यालय से आठ छात्र छात्राओं ने इस बार नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में बाजी मार ली है. सफल छात्र- छात्राओं में भागलपुर के अभिमन्यु राज, श्रेया कुमारी, तान्या सिन्हा, पीहू पाखी, कटिहार के प्रतीक कुमार, मधेपुरा के राजीव रंजन, बांका के नीरज कुमार, मधेपुरा के हर्ष कुमार हैं. सफल छात्र छात्राओं को सफल छात्र छत्राओं को विद्यालय के अध्यक्ष एचएन झा, प्राचार्य सह प्रबंध निदेशक राजेश कुमार झा, संरक्षक नीलेश कुमार झा ने सभी छात्र छत्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. DESK 04 B