Month: July 2022

अभाविप ने 74वें स्थापना दिवस पर विभिन्न कैंपस में किया कार्यक्रम ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभारतDESK 040

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भागलपुर इकाई द्वारा 74वे स्थापना दिवस के अवसर पर भागलपुर नगर इकाई एवं विभिन्न कॉलेजों भिन्न भिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया।सर्वप्रथम सुबह हड़िया पट्टी स्थित कार्यालय पर नगर अध्यक्ष डा रविशंकर कुमार एवं नगर मंत्री कपिस शर्मा द्वारा अभाविप का ध्वज फहराया गया। इसके पश्चात एसएम कॉलेज में कॉलेज अध्यक्ष अमीषा कुमारी एवं रोजी कुमारी के नेतृत्व में रंगोली प्रतियागिता किया गया जिसमे गांधारी,ज्योति,वंदना प्रथम स्थान पर रही,साक्षी,अंजली,अमीषा दूसरे स्थान पर रही। जिन्हे कॉलेज की प्राध्यापिका डा आशा ओझा, डा अनुराधा, डा राजीव सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। टीएनबी कॉलेज में कॉलेज अध्यक्ष निशा सिंह के नेतृत्व में रंगोली प्रतियोगिता,वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया इस दौरान दिव्यांशु झा,नमन सिंह,कुंदन पोद्दार आदि कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।सुंदरवती […]

पुलिस गई अपराधी को पकड़ने ,पुलिस ने की फायरिंग, बच्चे को लगी गोली ,ग्रामीण सहित कई पुलिसवाले हुए घायल ||GS NEWS

नवगछियानिभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुररंगरा चौकDESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी गिरफ्तार करने गई पुलिस खुद बनी बंधक, एसडीपीओ के ड्राइवर को चोट, अस्पताल में भर्ती ग्रामीणों ने पुलिस की कई गाड़ियों को किया क्षतिग्रस्त, पूरा साधोपुर बना रणक्षेत्र भागलपुर।नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र के साधोपुर गांव में हत्याकांड के अभियुक्त वरुण कुमार को पकड़ने गई पुलिस को जब अपराधी वरुण नहीं मिला तब उसके भतीजे 14 वर्षीय राजीव से रंगरा थाना प्रभारी महताब आलम ने वरुण के बारे में पूछा जिस पर युवक ने अपने चाचा का पता नहीं मालूम होने की बात कही जिस पर थाना प्रभारी के द्वारा गोली चला दी गई जिसमें 14 वर्षीय युवक के पैर में गोली लगी है । वही ग्रामीणों ने पुलिस वालों को घेर कर जमकर पिटाई कर दी, जिसमें […]

नवगछिया : जेल के अंदर एक यूवक की गले में तोलिया का फंदा डालकर युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास, इलाज के दौरान हुई मौत ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर।नवगछिया जेल में दो दिन पहले खरीक पुलिस के द्वारा नाबालिक बच्ची के अपहरण मामले में मरारडीह के रहने वाले सनी कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जिसकी संदिग्ध अवस्था में आज मौत हो गई। सूत्रों की माने तो कैदी के द्वारा जेल में गले में तोलिया का फंदा डालकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिसके बाद उसे जेल प्रशासन के द्वारा इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल भेज दिया गया है। जहां डॉक्टरों की टीम के द्वारा वीडियोग्राफी कराकर उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा। वही इस मसले पर जेल प्रशासन […]

बकरीद को लेकर विधि व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शहर में निकाला गया फ्लैग मार्च ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी बकरीद को लेकर विधि व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया ताकि असामाजिक तत्व और अपराधियों में पुलिसिंग का भय बना रहे।बकरीद शांतिपूर्ण मनाए जाने को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद है। इसी क्रम में आज पुलिस लाइन से सार्जेंट मेजर के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाली गई। जिसमें एसएसबी, सीआईटी और जिला पुलिस बल के जवानों ने फ्लैग मार्च में हिस्सा लिया। पुलिस लाइन से निकलकर फ्लैग मार्च शहरी क्षेत्र होते हुए नाथनगर, अलीगंज, जगदीशपुर से घूमते हुए पुलिस लाइन आकर समाप्त हुआ। इस दौरान बकरीद पर्व शांतिपूर्ण मनाए जाने को लेकर लोगों से अपील की गई। DESK 04

अगुवानी एप्रोच पथ के रैयत किसानों को मुआवजा नहीं मिलने पर सीपीआईएम के सेंट्रल कमिटी मेंबर सहित अन्य कार्यकर्ता कासीमपुर पहुचे ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर सुलतानगंज में अगुवानी एप्रोच पथ के कासीमपुर के रैयत किसानों से मिलने सीपीआईएम सेंट्रल कमिटी के मेबर अवधेश कुमार ,कोमरेड राज्य सचिव मंडल के सदस्य अरुण कुमार मिश्रा,कोमरेड भागलपुर जिला के सचिव दशरथ प्रसाद ,कोमरेड जिला सचिव मंडल के सदस्य सुभाष तांती,राजद के शिशिर कुमार सिंह,युवा राजद अध्यक्ष नटबिहारी मंडल कासीमपुर पहुचे।इस दौरान सीपीआईएम सेंट्रल कमीटी के मेंबर अवधेश कुमार,बिहार राज्य कोमरेड मंडल के सदस्य अरुण कुमार मिश्रा ने अगुवानी एप्रोच पथ के कासीमपुर रैयत किसानों कि. समस्याओं के बारे मे घंटों बैठक कर जानकारी लेते हुये जिला प्रशासन द्वारा अबतक रैयत किसानों को उचित मुआबजा नहीं देना एंव जिला प्रशासन द्वारा रैयत किसानों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज कर 96 लोगों को अलग अलग धारा मे प्राथमिक […]

अंग मदद फाउंडेशन द्वारा दो दिवसीय अंग राष्ट्रीय साहित्य समागम कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर।आजादी का 75वा अमृत महोत्सव के अवसर पर केंद्रीय हिंदी संस्थान आगरा (शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार) की मदद से अंग मदद फाउंडेशन द्वारा अंग राष्ट्रीय साहित्य समागम 2022 का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में आयोजित हुई ।इस कार्यक्रम का विषय था स्वाधीनता संग्राम का भारतीय साहित्य पर प्रभाव । इस कार्यक्रम में विचार गोष्ठी ,अंगिका कवि सम्मेलन, कवित्री सम्मेलन ,नृत्यऔर नाटक, फिल्म प्रदर्शनी भी दिखाई गई। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है लोगों में स्वाधीनता संग्राम के बारे में लोग जानें एवं लोगों में देशभक्ति का जज्बा पैदा हो। कार्यक्रम के दौरान तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के कई पदाधिकारी, शहर के गणमान्य शिक्षाविद, समाजसेवी ,साहित्यकार व विभिन्न क्षेत्रों से आए कवि उपस्थित […]

भागलपुर के जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी के कार्यालय में रिटायर्ड सैनिकों ने किया जमकर हंगामा ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर के जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी के कार्यालय में रिटायर्ड सैनिकों ने जमकर हंगामा किया। दरअसल स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के विभिन्न शाखाओं में गार्ड के पद पर भूतपूर्व सैनिकों के नियमित भर्ती को लेकर कार्यालय से सूची की मांग की गई थी। जिसमें 2013 से दो हजार अट्ठारह तक की सूची कार्यालय की ओर से भेजी जा रही थी। जिसका भूतपूर्व सैनिकों ने विरोध किया और कार्यालय में जमकर हंगामा किया। सैनिकों का कहना है कि 2022 तक की सूची भेजी जाए। जिस पर कार्यालय के पदाधिकारी ने भूतपूर्व सैनिकों की बात मानते हुए अभी तक की सूची विभाग को भेजने का आश्वासन दिया। जिसके बाद सैनिक शांत हुए और हंगामा शांत हुआ। DESK 04

भागलपुर के बबरगंज थाना क्षेत्र के अलीगंज गांगटी मोहल्ले में शॉर्ट सर्किट से लगी आग ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर के बबरगंज थाना क्षेत्र के अलीगंज गंगटी मोहल्ले के रहने वाले अनिल यादव के घर शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जिसमें घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। वही घर में ही खड़ी दो बकरी भी आग की चपेट में आकर जल गई। वही पीड़ित का कहना है कि घर में रखे रूपए पैसे सहित अनाज और घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन तब तक सारा सामान जल चुका था। वहीं फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। DESK 04

ट्रक और मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर में मोटरसाइकिल चालक की हुई मौत || GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टसड़क दुर्घटनाBarun Kumar Babul0

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर। सड़क दुर्घटना थमने का नाम नहीं ले रहा ।फिर एक जोरदार टक्कर और एक की मौत। ताजा मामला सतघरा टूटा पुल के पास का है। सतघरा टूटा पुल के पास ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल की जबरदस्त टक्कर में मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए ग्लोकल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया परंतु इसकी स्थिति नाजुक होने लगी तो उसे कोलकाता रेफर कर दिया परंतु कोलकाता जाने के दौरान बॉसी में ही इसकी मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान सतघरा भैरोपुर हबीबपुर थाना क्षेत्र के विजय मंडल का पुत्र रंजीत मंडल के रूप में हुई है। यह घटना तकरीबन 04 से 05 बजे शाम की है। Barun Kumar Babul