Month: July 2022

बभनगामा में बंद घर से डेढ़ लाख नकद व लाखों के आभूषण पर किया हाथ साफ || GS NEWS

बिहपुरबिहारDESK 04 B0

बिहपुर – प्रखंड के बभनगामा वार्ड नंबर 11काजी टोला में एक बंद घर का ताला तोड़कर डेढ़ लाख नकद और लाखों के सोने व चांदी के आभूषण का चोरी कर लेने का मामला सामने आया हैं. मिली जानकारी के चोर ने दो रूम का ताला तोड़ा.एक कमरे से तो कुछ नही लिया.लेकिन दूसरे कमरे में रखे गोदरेज का लॉकर तोड़ नकदी व आभूषण पर हाथ साफ कर फरार हो गया.इस घर का गृहस्वामी मोहम्मद इम्तियाज आलम दुबई में रहता है और उसकी पत्नी रुमाना इम्तियाज अलीगढ़ में बच्चों के साथ रहती हैं. उसका लड़का फराज आलम और लड़की यमुना अलीगढ़ में पढ़ाई कर रही हैं.इस घर का देखभाल का जिम्मा मामा मरहवा उर्फ मुख्तारुल हुसैन करते हैं.शनिवार की सुबह उसने […]

चंदेश्वरी सिंह बने जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष || GS NEWS

नवगछियाबिहारDESK 04 B0

नवगछिया – बिहार जनता दल यूनाइटेड अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह बरारी विधायक विजय सिंह निषाद ने प्रदेश कमेटी की सूची जारी कर दी है. इस बाबत पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रवि कुमार ने बताया कि जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष चंदेश्वरी प्रसाद सिंह निषाद को संगठन के प्रति उनकी कर्तव्य निष्ठता और समर्पण को देखते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है. वही चंदेश्वरी प्रसाद सिंह निषाद ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया है और कहा कि वे अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का हर संभव प्रयास करेंगे. नीतीश कुमार अति पिछड़ों के मसीहा हैं. नीतीश के शासनकाल में अतिपिछड़ों के उत्थान के लिए अभूतपूर्व कार्य किया गया है. बिहार में जब तक नीतीश कुमार […]

विराट श्रीगुरुपूर्णिमा महोत्सव की तैयारी नवगछिया में जोरों पर || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया। श्रीशिवशक्तियोगपीठ नवगछिया के तत्वावधान में आषाढ़ पूर्णिमा के मौके पर प्रति वर्ष मनाये जाने वाले विराट श्रीगुरुपूर्णिमा महोत्सव इस वर्ष नवगछिया में संतोष धर्मकांटा के नजदीक स्थित बनारसी लाल सराफ कॉमर्स कॉलेज में मनाया जायेगा। जहां इस कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर जारी हैं। इसके अलावा नवगछिया और भागलपुर शहर और एनएच तथा कई चौक चौराहों एवं अन्य जगहों पर इस कार्यक्रम से संबंधित होर्डिंग्स, बैनर और पोस्टरों को भी लगाया गया है। वहीं कार्यक्रम की सफलता को लेकर एनसीसी कैडेट्स की भी तैयारियां जारी हैं। साथ ही रविवार को एक आवश्यक बैठक भी आयोजित होनी है।  यह जानकारी देते हुए श्रीगुरुपूर्णिमा महोत्सव आयोजन समिति के सचिव डॉ मृत्यंजय सिंह गंगा (सीनेट सदस्य तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय) ने बताया […]

दो ट्रक के टक्कर में उपचालक घायल  || GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारसड़क दुर्घटनाDESK 04 B0

नारायणपुर : प्रखंड के बीरबन्ना चौक पास शुक्रवार के अहले सुबह खड़ी ट्रक में नवगछिया के तरफ आ रही गिट्टी से भरी ओभरलोड ट्रक ने ठोकर मारी जिसमें कि उपचालक मुंगेर निवासी नीतीश कुमार गम्भीर रूप से घायल हो गया.मौके पर पहुंच भवानीपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह व एएसआई मुकेश कुमार सिंह ने. पुलिस बल के साथ पहुंच कर घायल को पीएचसी नारायणपुर पहुंचाया .जहां से पीएचसी प्रभारी विनोद कुमार ने युवक का प्राथमिक उपचार के बाद  बेहतर इलाज के लिए मायागंज रेफर कर दिया.थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि पहले से खड़ी ट्रक को ड्राइवर लेकर भाग निकला व दूसरा ट्रक का ड्राइवर भी फरार हो गया. DESK 04 B

जेपी काँलेज में शोक सभा आयोजित  || GS NEWS

नारायणपुरबिहारDESK 04 B0

नारायणपुर : प्रखंड के  जेपी काँलेज नारायणपुर में शनिवार को प्राचार्य डा. राजवंश यादव की अध्यक्षता में शोक सभा आयोजित की गई.जिसमें दर्शनशास्त्र विभाग के प्रोफेसर  स्व. विनोदानंद झा,इतिहास विभाग स्व.डा. श्री कृष्ण मिश्र एवं चतुर्थ वर्गीय कर्मी स्व. शंभु चौधरी के दिवंगत आत्मा की शांति को लेकर  दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई.तथा उनके परिजनों के प्रति महाविद्यालय परिवार द्वारा संवेदना प्रकट की गई.मौके पर डा. आर.के. श्रीवास्तव, डा. जे सिंह, प्रो. शेलेंद्र, डा. महतो, डा. रीतिका, डा. राजीव, सुमन, उग्रमोहन,कुमोद,मिथिलेश,पवन आदि मौजूद थे. DESK 04 B

नवगछिया के गुरुकुल विद्या निकेतन नया टोला के 10 बच्चों ने नवोदय प्रवेश परीक्षा में मारी बाजी || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरशिक्षाDESK 04 B0

जवाहर नवोदय की परीक्षा में भागलपुर जिले में नवगछिया अनुमंडल का भी शानदार परिणाम रहता है । नवोदय की परीक्षा 2022 में नवगछिया के नया टोला स्थित गुरुकुल विद्या निकेतन नया टोला के 10 छात्र छात्राओं ने बेहतरीन परिणाम करते हुए बाजी मारी है । इस बाबत विद्या निकेतन के निर्देशक राजू कुमार रंजन ने बताया कि उनके संस्थान के कसक राज, सोनाक्षी कुमारी मनीषा कुमारी कोमल कुमारी, पूर्णिया निवासी । हरिओम कुमार ,समरजीत प्रसाद साह, रिशु राज, कटिहार निवासी । वहीं अयान कुमार , रवि रंजन एवं रवि कुमार कटिहार निवासी ने नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में बाजी मारी है । वही एक साथ 10 बच्चों के परिणाम पर विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने उज्जवल भविष्य की […]

टीएमबीयू के पीजी जूलॉजी विभाग में चल रहे दो दिवसीय सेमिनार का हुआ समापन ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

तकनीकी सत्रों में दर्जनों रिसर्च स्कॉलर ने दिया प्रेजेंटेशन । छोटे-छोटे प्रयासों से ही बड़े मुकाम हासिल किए जा सकते हैं : डॉ फारूक अली। भागलपुर। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) के पीजी जूलॉजी विभाग में चल रहे दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का शनिवार को समापन हो गया।सेमिनार का आयोजन तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के पीजी जूलॉजी विभाग और एग्रो इकोनॉमिक रिसर्च सेंटर बिहार-झारखंड, भारत सरकार के सहयोग से किया गया था। सेमिनार का विषय रिसर्च मेथोडोलॉजी के विभिन्न आयाम रखा गया था। शनिवार को दूसरे तकनीकी सत्र की अध्यक्षता रांची विश्वविद्यालय के जूलॉजी विभाग की प्रोफेसर बंदना कुमारी ने की। इस सेशन में जर्मन लिंगुइस्टिक विभाग जेएनयू नई दिल्ली के डॉ अभिमन्यु शर्मा ने ऑनलाइन मोड में पीपीटी द्वारा अपना प्रेजेंटेशन […]