Month: July 2022

नारायणपुर : दो आलू दुकान से नकदी, कटहल की चोरी || GS NEWS

दीपावली 2021नारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 040

नारायणपुर प्रखंड के भवानीपुर ओपी क्षेत्र के मधुरापुर रोड में शुक्रवार की रात्रि दो आलू दुकानदार के दुकान में दुकान को तोड़कर नकदी और कटहल चोरी कर लिया। मधुरापुर गांव का मोहम्मद अरमान आलू, प्याज का दुकान करता है । शुक्रवार की रात्रि उसका दुकान तोड़कर पांच हजार रुपये नकद चोरी कर लिया। उसी के बगल में मधुरापुर के मु. अशरफ की दुकान है। अशरफ की दुकान तोड़कर उसके दुकान से नकद आठ हजार रु और दुकान में रखा कटहल चोरी कर लिया। शराब के नशे में हंगामा कर रहे युवक गिरफ्तारशुक्रवार की देर रात भवानीपुर ओपी पुलिस ने प्रखंड के मधुरापुर बाजार से शराब के नशे में हंगामा कर रहे युवक को गिरफ्तार कर लिया।थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने […]

गोपालपुर : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत 183 गर्भवती माताओं की जांच || GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 040

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गोपालपुर में शनिवार को 183 गर्भवती माताओं की जांच कर आयरन व कैलशियम की दवा दी गई। रतनगंज गोपालपुर की अंजनी कुमारी को 6.8 ग्राम, रतनगंज की कंचन देवी को 6.6 ,नवटोलिया बोचाही की मौसम देवी को 6.6 ग्राम, गोसाईंगाँव की सरिता कुमारी को 6.8 ग्राम हेमोग्लोबीन पाया गया है। सभी गर्भवती की जांच भागलपुर से आई डा. कुंदन रानी ने किया। लैब टेकनीशियन सहित बडी संख्या में एएनएम वगैरह इसको सक्रिय योगदान दिया। DESK 04

नवगछिया के गुरुकुल विद्या निकेतन नया टोला के 10 बच्चों ने नवोदय प्रवेश परीक्षा में मारी बाजी || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

जवाहर नवोदय की परीक्षा में भागलपुर जिले में नवगछिया अनुमंडल का भी शानदार परिणाम रहता है । नवोदय की परीक्षा 2022 में नवगछिया के नया टोला स्थित गुरुकुल विद्या निकेतन नया टोला के 10 छात्र छात्राओं ने बेहतरीन परिणाम करते हुए बाजी मारी है । इस बाबत विद्या निकेतन के निर्देशक राजू कुमार रंजन ने बताया कि उनके संस्थान के कसक राज, सोनाक्षी कुमारी मनीषा कुमारी कोमल कुमारी, पूर्णिया निवासी । हरिओम कुमार ,समरजीत प्रसाद साह, रिशु राज, कटिहार निवासी । वहीं अयान कुमार , रवि रंजन एवं रवि कुमार कटिहार निवासी ने नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में बाजी मारी है । वही एक साथ 10 बच्चों के परिणाम पर विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने उज्जवल भविष्य की […]

नवगछिया के साधोपुर गांव में पुलिस और ग्रामीणों में भिड़ंत || GS NEWS

नवगछियाबिहाररंगरा चौकDESK 04 B0

किशोर को गोली मार कर घायल करने का आरोप लगा कर ग्रामीणों ने किया पुलिस पर हमला, पुलिस कर्मियों को बनाया बंधक, पुलिस ने की फायरिंग और जवाबी कार्रवाई नवगछिया – रंगरा के साधोपुर गांव में ग्रामीणों ने पुलिस पर एक नाबालिग को गोली मार कर घायल कर देने का आरोप लगाते हुए हमला बोल दिया और बंधक बना लिया. जिसके बाद गांव पहुंची बड़ी संख्या में पुलिस बलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए हवाई फायरिंग की और गांव के कई महिलाओं को पुरूषों की पिटाई कर दी. इस घटना में रंगरा के थानाध्यक्ष माहताब खान समेत कई पुलिसकर्मी भी घायल हो गये. इधर कथित रूप से पुलिस की गोली से घायल हो गये स्व अरूण मंडल के पुत्र 14 […]

नवगछिया अनुमंडल कारा में विचाराधीन बंदी ने गले में गमछा डाल कर की आत्महत्या || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया अनुमंडल कारा में नाबालिग का शादी की नियत से अपहरण करने के मामले में विचाराधीन बंदी खरीक थाना क्षेत्र के माररडीह निवासी उमेश ऋषिदेव के पुत्र सन्नी कुमार ने शनिवार को दोपहर गले में फंदा डाल कर रेलिंग से लटक कर आत्महत्या कर ली है. घटना सामने आते ही जेल प्रशासन ने युवक को रेलिंग से उतार कर नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के तुरंत बाद मामले की सूचना जेल प्रशासन ने वरीय पदाधिकारियों और पुलिस को दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए नवगछिया एसडीओ के निर्देश पर नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में दंडाधिकारी के रूप में खरीक सीओ की प्रतिनियुक्ति की गयी. जिसके देख रेख में शव का पंचनामा तैयार […]

चैती दुर्गा पूजा समिति ने आईएएस सोनिका को किया सम्मानित || GS NEWS

नवगछियाबिहारDESK 04 B0

नवगछिया – चैती दुर्गा पूजा समिति नवगछिया में आईएएस सुश्री सोनिका कुमारी का हुआ सम्मान समारोह चैती दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष संदीप कुमार गुप्ता ने किया. चैती दुर्गा मंदिर प्रांगण में स्थानीय लोगों को सुश्री सोनिका ने संबोधित भी किया. चैती दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों के द्वारा अंग वस्त्र फूल के बुके दे कर. सम्मानित किया अध्यक्ष संदीप कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष अनूप भगत, सचिव अवनीश कुमार, सह सचिव रंजित कुमार मौजूद थे. मंच संचालन श्री चंद्रगुप्त साह ने किया. अतिथि के रूप में बाबा गणिनाथ सेवा समिति के अध्यक्ष पंकज कुमार भारती, विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण भगत, निरंजन साह, पूर्णिया से रंजित, एवं सुश्री सोनिका कुमारी की नानी मां और ननिहाल के लोग भी मौजूद थे. […]